फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjay Mishra: क्यों सबकुछ छोड़कर पहाड़ों पर चले गए थे संजय मिश्रा? रोहित शेट्टी ने इस फिल्म से कराया था कमबैक

Fri, 06 Oct 2023 10:14 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 06 Oct 2023 10:14 AM IST
सार

संजय मिश्रा ने अब तक के अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं। इंडस्ट्री में अच्छी-खासी पहचान बनाने के बाद भी संजय मिश्रा ने एक बार फिल्म इंडस्ट्री से विदा लेने के फैसला कर लिया था।

विज्ञापन
Sanjay Mishra Birthday Know the unknown fact about Ankhon Dekhi Golmaal Welcome Actor Career Show and Movies
संजय मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता संजय मिश्रा आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। छोटे और बड़े पर्दे पर संजय मिश्रा ने खूब नाम कमाया है। अपनी अभिनय प्रतिभा से यह हर किरदार में जान फूंकने में माहिर हैं। यूं तो संजय मिश्रा को ज्यादातर उनके कॉमेडी किरदारों के लिए जाना जाता है, लेकिन कई फिल्मों में उन्होंने गंभीर किरदार भी बड़ी संजीदगी के साथ निभाए हैं। अपने अब तक के करियर में उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं। इंडस्ट्री में अच्छी-खासी पहचान बनाने के बाद भी संजय मिश्रा ने एक बार फिल्म इंडस्ट्री से विदा लेने का फैसला कर लिया था। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातों को जानते हैं। 

Allu Arjun: मोम के पुतले के लिए नाप देने पहुंचे अल्लू अर्जुन, दुबई के मैडम तुसाद में लगेगा अभिनेता का स्टैच्यू

 
Sanjay Mishra Birthday Know the unknown fact about Ankhon Dekhi Golmaal Welcome Actor Career Show and Movies
संजय मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

संजय मिश्रा का जन्म 6 अक्तूबर 1963 को बिहार के दरभंगा में हुआ था। संजय मिश्रा के पिता शम्भूनाथ मिश्रा पेशे से जर्नलिस्ट थे। सजंय जब 9 साल के थे तो उनका परिवार वाराणसी शिफ्ट हो गया था। उन्होंने अपनी पढ़ाई वाराणसी के केंद्रीय विद्यालय बीएचयू कैम्पस से की है। इसके बाद उन्होंने बैचलर डिग्री वर्ष 1989 में पूरी करने के बाद 1991 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय का कोर्स किया और फिर अभिनय की दुनिया में कदम रखा।
इन एक्ट्रेस ने पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

Sanjay Mishra Birthday Know the unknown fact about Ankhon Dekhi Golmaal Welcome Actor Career Show and Movies
संजय मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

संजय मिश्रा ने एक्टिंग की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। बाद में उन्होंने फिल्मों की तरफ अपना रुख किया। वह 'दिल से', 'बंटी और बबली', 'अपना सपना मनी मनी', 'आंखों देखी', 'फंस गए रे ओबामा', ' मिस टनकपुर हाजिर हो', 'प्रेम रतन धन पायो', 'मेरठिया गैंगस्टर्स', 'आंखों देखी', 'दम लगाके हइशा', और 'मसान' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्म 'आंखों देखी' के लिए अभिनेता को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का अवॉर्ड भी मिला था। उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया है। 

फुकरे 3 का जलवा बरकरार, आठवें दिन हुई इतनी कमाई


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Mishra Birthday Know the unknown fact about Ankhon Dekhi Golmaal Welcome Actor Career Show and Movies
संजय मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाने के बाद भी एक दिन अचानक संजय मिश्रा ने अभिनय की दुनिया से मुंह मोड़ लिया था। वह एक ढाबे पर काम करने लगे थे। उनके इस फैसले की वजह उनके पिता का निधन था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय मिश्रा अपने पिता के बेहद करीब थे और पिता के जाने के बाद वह इस कदर टूट चुके कि एक्टिंग की दुनिया में लौटने का मन नहीं बना पाए और ऋषिकेश के एक ढाबे पर काम करने लगे थे।  

Aayush Sharma: आयुष शर्मा को इंडस्ट्री में पूरे हुए पांच साल, अभिनेता ने पोस्ट शेयर कर सलमान को कहा धन्यवाद

विज्ञापन
Sanjay Mishra Birthday Know the unknown fact about Ankhon Dekhi Golmaal Welcome Actor Career Show and Movies
संजय मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

जाने माने निर्देशक रोहित शेट्टी इसी दौरान  फिल्म 'ऑल द बेस्ट' बना रहे थे। रोहित ने एक रोल के लिए संजय मिश्रा को याद किया। उन्होंने पहले तो यह किरदार करने और वापस आने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में रोहित शेट्टी ने उन्हें किसी तरह मना लिया था। इसके बाद संजय मिश्रा ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

Mission Raniganj: सेंसर बोर्ड के सदस्यों को पसंद आई 'मिशन रानीगंंज', फिल्म के लिए खड़े होकर बजाई तालियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed