फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjay Mishra: 'वध' की तारीफें कर रहे लोगों को संजय मिश्रा ने कहा शुक्रिया, पूछा बड़ा सवाल, कहां देखे?

Wed, 14 Dec 2022 06:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 14 Dec 2022 06:55 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Mishra Movie Vadh Praised by Fans Actor Reacted on Social Media
संजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निर्माता निर्देशक लव रंजन की नई फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के फर्स्ट लुक की हर तरफ चर्चा है। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी ट्रेंडिंग जोड़ियों में शुमार हो चुकी है। लेकिन लव रंजन की पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म ‘वध’ को देखने के उत्सुक लोगों को यही नहीं पता चल रहा कि ये फिल्म कहां देखने को मिलेगी। यहां तक कि फिल्म के मुख्य अभिनेता ने भी अब ये सवाल पूछना शुरू कर दिया है कि इसे देखे कहां?


Aahana Kumra: 'मैंने संघर्ष किया, इंडस्ट्री में मेरा चाचा-ताऊ नहीं, आहना ने बयां किया आउटसाइडर होने का दर्द

Sanjay Mishra Movie Vadh Praised by Fans Actor Reacted on Social Media
संजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता संजय मिश्रा की 'वध' पिछले हफ्ते रिलीज हुई है और इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, खासकर संजय मिश्रा के निभाए गए किरदार की खूब तारीफ हो रही है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे बुजुर्ग दंपति की है। फिल्म में संजय मिश्रा के साथ नीना गुप्ता ने काम किया है। जिन लोगों ने फिल्म देखी है वे लोग संजय मिश्रा को  ट्विटर पर खूब बधाई दे रहे हैं। लेकिन फिल्म को स्क्रीन्स ही नहीं मिले हैं। ढूंढने पर भी इसे देखने की सहूलियत लोगों को नहीं है। ट्विटर पर फिल्म 'वध' की तारीफें सुनकर संजय मिश्रा लोगों को शुक्रिया तो कह रहे हैं लेकिन साथ ही ये सवाल भी पूछ रहे हैं कि इसे कहां देखे?
Vir Das: ओटीटी पर अपना नया शो 'लैंडिग' लेकर आ रहे वीर दास, कॉमेडी के जरिए बताएंगे नागरिक होने के मायने

 

Sanjay Mishra Movie Vadh Praised by Fans Actor Reacted on Social Media
वध का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक यूजर आनंद बनारसी ने ट्विटर पर लिखा है, 'क्या फिल्म है भाई, तारीफ के लिए शब्द नहीं है मेरे पास, इस फिल्म के लिए मुझे कुछ शब्द ही नहीं मिल पा रहे है, इस फिल्म की तारीफ के लिए क्या बताऊं आप सबको, संजय मिश्रा की लाजवाब एक्टिंग माइंड ब्लोइंग परफॉर्मेंस, संजय मिश्रा की अब तक की सबसे बेहतरीन अदाकारी।' विवेक दीक्षित ट्विटर पर लिखते हैं, 'गजब मूवी है,अब तक का सबसे शानदार अभिनय लगा इस मूवी में आप का।' सौरभ जैन लिखते हैं, 'सर वाकई शानदार फिल्म है।' आलोक श्रीवास्तव लिखते हैं, 'क्या बात है भाई साहेब...गजब...।'
Television Actress: दिल टूटे तो पकड़ी शादी की राह, बेहद दर्दनाक है इन अभिनेत्रियों की लव स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Mishra Movie Vadh Praised by Fans Actor Reacted on Social Media
संजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संजय मिश्रा के ट्वीट का जवाब देते हुए एक यूजर राकेश चौधरी ने लिखा, 'यही तो सवाल है कि ऐसी फिल्म कहां देखें हम लोग ?' एक यूजर अजीत सिन्हा ने लिखा, 'सिडनी ऑस्ट्रेलिया में देखी, बहुत अच्छी फिल्म है, आप का अभिनय लाजवाब है।' एक और यूजर ने लिखा, 'हमको भी देखनी है यह फिल्म, टिकट भेज दीजिए जजमान।' श्रीराम बागी लिखते हैं, 'अरे भाई ये तो भैया का तकिया कलाम है, आप लोग तो पूछताछ समझ लिए, संजय भैया के किरदार का वाक्य। इस तरह से लोग ट्विटर पर फिल्म 'वध' का लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
Armaan Malik: अरमान मलिक की पत्नियों ने दिखाया अपना बेडरूम, बोलीं- हम अनोखे, हमारा परिवार भी अनोखा

विज्ञापन
Sanjay Mishra Movie Vadh Praised by Fans Actor Reacted on Social Media
संजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'वध' की कहानी एक ऐसे स्कूल मास्टर शंभू नाथ मिश्रा की है, जिसका किरदार संजय मिश्रा ने निभाया है। वह शून्य में निहारते हुए कहते हैं, 'हमने हत्या नहीं वध किया है।' जो स्कूल मास्टर किसी बच्चे को थप्पड़ मारने पर तीन दिन तक सो नहीं पाता, वह किसी के गले में चाकू घुसाकर हत्या कैसे कर सकता है?  पूरी फिल्म की कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में एक सेवानिवृत स्कूल मास्टर की बेचारगी से लेकर आक्रोशित होने का जो ट्रांसफार्मेशन है, वह संजय मिश्रा के अभिनय में झलकता है।
Ajmal Khan: पाक मॉडल ने कराया रणवीर सिंह जैसा बोल्ड फोटोशूट, यूजर्स बोले- अभी मुल्क इतना महंगा नहीं हुआ कि...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed