Sanjeeda Shaikh: ऋतिक रोशन की 'फाइटर' में हुई संजीदा शेख की एंट्री, अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसा की हम सभी जानते हैं बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन पिछले काफी समय से अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।आए दिन फिल्म को लेकर तरह-तरह की जानकारी सामने आती रहती है। वहीं, बॉलीवुड के गलियारों से एक ताजा खबर सामने आई है कि बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री संजीदा शेख भी 'फाइटर' का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
एक्ट्रेस फिल्म में एक ऐसा किरदार निभाने वाली हैं, जिससे 'फाइटर' की कहानी और दिलचस्प हो जाएगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार दीपिका और ऋतिक अभिनीत इस फिल्म में उनकी अहम भूमिका है। उनका योगदान फिल्म में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर ले जाएगा।'फाइटर' अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को हिंदी समेत तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।
बता दें कि संजीदा शेख भी टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री हैं। वह लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और उन्होंने अब तक के करियर में कई हिट सीरियल दिए हैं। संजीदा ‘क्या होगा निम्मो का’, ‘बिदाई’, ‘भाग्य लक्ष्मी’, ‘लव का है इंतजार’ जैसे कई सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं।
वहीं बात करें ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह 'फाइटर' में नजर आएंगे। 'फाइटर' अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसे भारत की पहली, हवाई एक्शन फिल्म माना जा रहा है, जिसमें अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख समेत कई और कलाकार भी हैं।
यह भी पढ़ें: सनी देओल के बेटे राजवीर ने किया मजेदार खुलासा, कहा- पिता की इस बात से डर गए थे दोनों भाई