फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjeev Kapoor Biopic: बनने जा रही शेफ संजीव कपूर की बायोपिक, अक्षय कुमार निभाएंगे मुख्य भूमिका?

Sun, 19 Mar 2023 11:25 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 19 Mar 2023 11:25 AM IST
विज्ञापन
sanjeev kapoor biopic chef nominates akshay kumar for his film
संजीव कपूर, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में पिछले काफी समय से बायोपिक का क्रेज बढ़ता जा रहा है, लेकिन दर्शकों की इसमें रुचि कम होती जा रही है। दूसरों की सफलता या असफलता की कहानी दर्शक ओटीटी पर तो भले चाव से देख लें, लेकिन अब बायोपिक के लिए लोग सिनेमाघरों का रुख कम ही करते हैं। हालांकि फिर भी मेकर्स बायोपिक बना रहे हैं। पिछले दिनों राम चरण ने विराट कोहली की बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई थी। वहीं अब खबर आ रही है कि मशहूर शेफ संजीव कपूर की बायोपिक बनने जा रही है और इसके लिए उन्होंने अभिनेता भी चुन लिया है।

sanjeev kapoor biopic chef nominates akshay kumar for his film
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों खबर आई थी कि सुपर शेफ तरला दलाल पर फिल्म बनने जा रही है। हाल ही में शेफ संजीव कपूर ट्विंकल खन्ना के चैट शो में आइकॉन्स में नजर आए। इस दौरान ट्विंकल ने संजीव से सवाल पूछा कि अपनी बायोपिक के लिए आप किस अभिनेता को चुनेंगे। या फिर पहले से ही उन्होंने किसी को कास्ट कर लिया है तो इसकी एक्सक्लूसिव जानकारी दें। 

इसे भी पढ़ें- Shehnaaz-Sara: शहनाज गिल ने सारा अली खान को किया लिप-लॉक किस! वीडियो देख फटी रह गईं फैंस की आंखें

sanjeev kapoor biopic chef nominates akshay kumar for his film
अक्षय कुमार - फोटो : social media

ट्विंकल के इस सवाल पर संजीव कपूर ने कहा, अक्षय कुमार जी कहां हैं? वह तो खाना भी अच्छा बनाते हैं। बता दें कि अक्षय कुमार खुद इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि वह खाना बनाना जानते हैं। अक्षय अभिनेता बनने से पहले शेफ थे और थाईलैंड में उन्होंने शेफ का काम किया है। हालांकि अक्षय कुमार संजीव कपूर की बायोपिक में काम करेंगे या नहीं अभी इसपर असमंजस है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sanjeev kapoor biopic chef nominates akshay kumar for his film
अक्षय कुमार - फोटो : social media

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी के साथ 'ओएमजी 2' में नजर आएंगे। अभिनेता के पास पाइपलाइन में 'सोरारई पोटरू' रीमेक और 'कैप्सूल गिल' भी है। अक्षय कुमार 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए टाइगर श्रॉफ के साथ भई काम कर रहे हैं। वहीं अभिनेता 'हेरा फेरी 3' के लिए परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
sanjeev kapoor biopic chef nominates akshay kumar for his film
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय ने कथित तौर पर दिनेश विजान की अगली एक्शन ड्रामा 'स्काई फोर्स' के लिए भी साइन किया है। अक्षय कुमार कई बॉलीवुड फिल्मों के अलावा महेश मांजरेकर की 'वेदत मराठे वीर दौड़े सात' के साथ मराठी फिल्मों में भी अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed