{"_id":"5b51ea254f1c1b35748b5ee3","slug":"sanju-becomes-fifth-highest-grossing-indian-films-of-all-time-beating-bajrangi-bhaijaan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर ने आखिरकार तोड़ डाला सलमान खान का घमंड, अरबों कमाने के लिए 'संजू' का बड़ा फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर ने आखिरकार तोड़ डाला सलमान खान का घमंड, अरबों कमाने के लिए 'संजू' का बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिस सलमान खान ने फिल्म संजू में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर सवाल उठाया था, उसी एक्टर ने भाईजान का गुरुर तोड़ दिया है। सलमान खान की फिल्म कमाई के मामले में रणबीर की फिल्म से पिछड़ गई है, बल्कि टॉप-5 की रेस से भी उनकी एक फिल्म बाहर हो चुकी है। यह काम करने में रणबीर कपूर को सिर्फ 21 दिन लगे।
2 of 5
sanju
फिल्म 'संजू' ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में 325.57 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने 320.24 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसी के साथ फिल्म संजू सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शीर्ष पांच में शामिल हो चुकी है।
3 of 5
sanju
भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में ' बाहुबली-2' शीर्ष पर है। इसके बाद दूसरे और तीसरे पायदान पर क्रमश: 'दंगल' और 'पीके' है। वहीं चौथे पायदान पर सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' और पांचवे पर 'संजू' है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanju
फिल्म संजू को अब चीन में भी रिलीज करने की तैयारी शुरू हो गई है। फिल्म की सह-निर्माता कंपनी फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने कहा, 'चीन के कई फिल्म वतरकों ने हमसे संपर्क किया है। उन्होंने हमारी फिल्म देखी है और उसे वहां रिलीज करने में दिलचस्पी दिखाई है। हम फिल्म को जापान और दक्षिण कोरिया में भी रिलीज करना चाहते हैं। '
विज्ञापन
5 of 5
sanju
फिल्म 'संजू' के डिजिटल राइट्स हॉट स्टार और नेटफ्लिक्स दोनों को दिए गए हैं। यहां तक की स्ट्रीमिंग की तारीख भी जल्द ही ऐलान कर सकते हैं। आपको बता दें, 'संजू' से पहले बॉलीवुड की कई फिल्मों को चीन में रिलीज किया जा चुका है जिसमें दंगल, बजरंगी भाईजान, सीक्रेट सुपरस्टार और पैडमैन फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।