{"_id":"5b49d1444f1c1b41748b4977","slug":"sanju-film-ranbir-kapoor-and-karishma-tanna-song-mujhe-chand-pe-le-chalo-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार इस एक्ट्रेस संग 'संजू' में दिखी रणबीर की हॉट केमिस्ट्री, बोलीं- 'मुझे चांद पे ले चलो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार इस एक्ट्रेस संग 'संजू' में दिखी रणबीर की हॉट केमिस्ट्री, बोलीं- 'मुझे चांद पे ले चलो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Jul 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
sanju
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' के सुपरहिट होने के बाद इस फिल्म के एक गाने को 15 दिन बाद लॉन्च किया गया है। अगर आपने फिल्म देखी होगी तो बेशक आप इस गाने को देख चुके होंगे लेकिन जो अभी तक 'संजू' देखने के लिए सही वक्त का इंतजार कर रहे हैं उन्हें यह गाना जरूर सिनेमाघर तक ले जाएगा।
sanju
1 मिनट 17 सेकेंड के इस गाने में रणबीर कपूर और करिश्मा तन्ना नजर आएंगे। इस गाने में करिश्मा गुलाबी रंग की नाइटी में नजर आ रही हैं तो वहीं रणबीर कपूर अपने बड़े बालों वाले स्टाइल में नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल 'मुझे चांद पे ले चलो' है जो कि 'संजू' फिल्म का अब तक का सबसे ज्यादा तड़कता भड़कता गाना है। 'संजू' में करिश्मा तन्ना कमेयो में है जो कि कमली यानी कि विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड बनी हैं।
sanju
इस गाने को ए आर रेहमान ने कंपोज किया है जबकि गाना निखिता गांधी ने गाया है। इस गाने को 'संजू' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस गाने को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
The magic of @arrahman and the lovely voice of @niki_gandhi and words by @Irshad_Kamil #MujheChaandPeLeChalo out now. https://t.co/R5oBgA3Pxo#RanbirKapoor @FoxStarHindi @VVCFilms #RajkumarHiraniFilms @tseries
— Rajkumar Hirani (@RajkumarHirani) July 14, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
sanju
आपको बता दें, 'संजू' संजय दत्त की बायोपिक है जिसमें रणबीर कपूर ने संजय दत्त का रोल निभाया है। 'संजू' फिल्म 29 जून को रिलीज हुई थी और इसका बॉक्स ऑफिस पर कब्जा दूसरे हफ्ते भी बरकरार है। यह फिल्म 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है।