फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanya Malhotra: कटहल की रिलीज से पहले सान्या ने गुड़गांव में खरीदा घर, परिवार को दिया खूबसूरत तोहफा

Sat, 06 May 2023 10:18 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 06 May 2023 10:18 AM IST
विज्ञापन
Sanya Malhotra Bought A Four BHK House In Gurgaon Before Release Of Kathal On Netflix
सान्या मल्होत्रा - फोटो : social media

सान्या मल्होत्रा ने बॉलीवुड में कम समय में अपने अभिनय से अच्छी पहचान हासिल की है। दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा ने इंडस्ट्री में एक खास जगह बना ली है। अभिनेत्री अब अपनी नई रिलीज कटहल के साथ तैयार हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसके साथ ही सान्या ने अपनी खुशी को दोगुना कर दिया है।

Sanya Malhotra Bought A Four BHK House In Gurgaon Before Release Of Kathal On Netflix
सान्या मल्होत्रा - फोटो : social media

सान्या ने खरीदा घर
दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म की रिलीज से पहले अपने और परिवार के लिए गुड़गांव, दिल्ली में फॉर बीएचके का घर खरीदा है। जहां पर वह अक्सर ही अपने व्यस्त शेड्यूल से वक्त निकाल कर समय बिताने के लिए जाती हैं। सान्या मल्होत्रा दिल्ली की रहने वाली हैं और एक्ट्रेस ने अपनी आने वाली फिल्म कटहल का प्रमोशन अपने होमटाउन से शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस अपनी इस फिल्म में पहली बार पुलिस के किरदार में नजर आएंगी। 

Sanya Malhotra Bought A Four BHK House In Gurgaon Before Release Of Kathal On Netflix
सान्या मल्होत्रा - फोटो : social media

पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी सान्या
ट्रेलर में देख सकते हैं कि यह कॉमेडी ड्रामा एक महिला पुलिस अधिकारी के इर्द गिर्द घूमती है। वहीं, ट्रेलर में अभिनेता विजय राज विधायक के बगीचे से दो कटहल चोरी होने के बारे में जानकारी देता है, जिसके बाद इस फिल्म की शुरुआत होती है। वहीं, फिल्म में पत्रकार की भूमिका में राजपाल यादव नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanya Malhotra Bought A Four BHK House In Gurgaon Before Release Of Kathal On Netflix
सान्या मल्होत्रा - फोटो : social media

फिल्म को लेकर निर्देशक ने साझा किए विचार
फिल्म के को-राइटर और निर्देशक यशोवर्धन मिश्रा ने कहा था कि मेरी पहली फिल्म, कटहल एक जैकफ्रूट मिस्ट्री का ट्रेलर लॉन्च एक रोमांचक अनुभव है। बेहद मेहनती और प्रतिभाशाली अभिनेताओं के समूह के साथ हमने एक ऐसी कहानी बनाई है जो दर्शकों को हंसाएगी और साथ ही यह भी सुनिश्चित करेगी कि वे एक मजबूत विचार के साथ चले जाएं। हमने ज्यादा संवेदनशीलता और विचार के साथ हर एक कैरेक्टर के ग्राफ को तैयार किया है। दर्शक 19 मई को फिल्म देख सकेंगे, केवल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग होगी। 

Tiger 3: टाइगर 3 में सलमान-शाहरुख के सीक्वेंस पर खर्च होंगे करोड़ों रुपये, सेट निर्माण की डिटेल का खुलासा!

विज्ञापन
Sanya Malhotra Bought A Four BHK House In Gurgaon Before Release Of Kathal On Netflix
सान्या मल्होत्रा - फोटो : social media

गुनीत मोंगा ने भी कही यह बात
इसे जोड़ते हुए, ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा कपूर ने कहा कि हम सिख्या में हमेशा घरेलू कहानियों को पेश करने में गर्व महसूस करते हैं, जो उनके नजरिये में बड़ी है। हम इस गर्मी में अपने दर्शकों को एक पारिवारिक मनोरंजन, कटहल-द जैकफ्रूट मिस्ट्री देने के लिए उत्साहित हैं। राजपाल यादव, विजय, अनंत और अन्य लोगों के साथ सान्या आपको चुराए गए कटहलों के रहस्य को उजागर करने के लिए एक जॉयराइड पर ले जाएगी, जो हमारे डेब्यू डायरेक्टर यशोवर्धन मिश्रा ने निर्देशित की है। हम बालाजी के साथ नेटफ्लिक्स पर फिल्म लॉन्च करने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। टेलीफिल्म्स, दोनों में विशिष्ट और प्रासंगिक सामग्री को वैश्विक स्तर पर सबसे आगे लाने में हमारा समर्थन किया है। 

कटहल के बाद इन फिल्मों में दिखेंगी सान्या
आपको बता दें कि सान्या के पास इस दौरान कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही सैम बहादुर और श्रीमती में नजर आएंगी।  पगलैट के बाद, कटहल में गुनीत मोंगा और सान्या दोबारा से साथ नजर आएंगे। 

Kangana Ranaut: बतौर निर्देशक कंगना ने झेली कितनी 'इमरजेंसी'?, बोलीं- रोजाना 400-500 सवाल आम बात...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed