{"_id":"6502edff352409d6ea0b68a8","slug":"sanya-malhotra-jawan-actress-reveals-similarity-between-shah-rukh-khan-and-dangal-star-aamir-khan-2023-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sanya Malhotra: सान्या मल्होत्रा ने आमिर-शाहरुख में गिनाईं समानताएं, किंग खान से मिली सलाह का भी किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sanya Malhotra: सान्या मल्होत्रा ने आमिर-शाहरुख में गिनाईं समानताएं, किंग खान से मिली सलाह का भी किया खुलासा
इन दिनों दक्षिण भारतीय शहरों से लेकर हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच बस एक ही फिल्म की चर्चा है और वह 'जवान' है। एटली कुमार निर्देशित और शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और सभी इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 'जवान' की कहानी के साथ ही दर्शक इसकी स्टारकास्ट के अभिनय की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में मुख्य अभिनेताओं के साथ ही सान्या मल्होत्रा की एक्टिंग भी लाजवाब बताई जा रही है। ऐसे में वह इन दिनों काफी खुश हैं और हाल ही में अभिनेत्री ने शाहरुख और आमिर के बीच समानता का खुलासा किया है।
2 of 5
सान्या मल्होत्रा
- फोटो : social media
सान्या मल्होत्रा अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' की सफलता का आनंद ले रही हैं। फिल्म में अपने किरदार के लिए अभिनेत्री को दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है। वह इससे पहले अपनी पहली फिल्म 'दंगल' में आमिर खान के साथ भी काम कर चुकी हैं। अब शाहरुख खान के साथ काम करने के बाद एक्ट्रेस ने दोनों के बीच एक कॉमन बात का खुलासा किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सान्या मल्होत्रा से पूछा गया कि उन्हें आमिर खान और शाहरुख खान के बीच क्या समानताएं नजर आती हैं, तो उन्होंने इसका जवाब दिया।
3 of 5
सान्या मल्होत्रा
- फोटो : social media
इस सवाल का जवाब देते सान्या मल्होत्रा ने कहा, 'शाहरुख और आमिर जो कर रहे हैं उसके प्रति उनका जुनून है। मुझे लगता है कि उन्हें अभिनय पसंद है, उन्हें फिल्म निर्माण पसंद है और वे दोनों लंबे समय से हमारा मनोरंजन कर रहे हैं। मेरा मतलब है कि वे लगातार इतनी अच्छी फिल्में कैसे बनाते हैं? यह एक निरंतर बात रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सान्या मल्होत्रा, जवान
- फोटो : social media
अभिनेत्री ने शाहरुख खान की एक सलाह को भी याद किया जो उन्होंने जवान सेट पर उन्हें दी थी और कहा, 'सेट पर, कभी-कभी मैं उनसे कुछ सवाल पूछती थी। एक पॉइंट पर, उन्हें एहसास हुआ कि मैं बहुत ज्यादा सोचने वाला हूं इसलिए उन्होंने मुझसे कहा, 'दिल की सुना करो, ज्यादा मत सोचा करो। तो यह बात मेरे साथ बनी रही और मुझे उस पल में बने रहने में मदद मिली।'
विज्ञापन
5 of 5
सान्या मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
सान्या मल्होत्रा ने 'जवान' में डॉ. ईरम की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके अलावा शाहरुख की गर्ल गैंग में प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान और आलिया कुरैशी भी शामिल थीं। इनके अलावा फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। दीपिका पादुकोण भी फिल्म में कैमियो रोल में लोगों का दिल जीतती नजर आईं। एटली द्वारा निर्देशित, जवान 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी शाहरुख खान की सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म ने एक हफ्ते में दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अभी भी दमदार प्रदर्शन कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।