फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanya Malhotra: तो कब शादी करेंगी सान्या? सितार वादक ऋषभ के साथ रिश्ते को लेकर बोलीं अभिनेत्री

Thu, 30 Jan 2025 08:11 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 30 Jan 2025 08:11 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपनी शादी और ऋषभ रिखीराम शर्मा को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास शादी के लिए समय नहीं है। वे काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं।

विज्ञापन
Sanya Malhotra talk about marriage actress spoke about her relationship sitar player Rishab Rikhiram Sharma
सान्या मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
सान्या मल्होत्रा को उनकी शानदार अदाकारी और डांस मूव्स के लिए जाना जाता है। वे अपनी फिल्म 'मिसेज' को लेकर चर्चा में है। सान्या का नाम सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा के साथ जोड़ा गया, इस बात पर अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही सान्या ने शादी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि अभी उनके पास शादी के लिए टाइम नहीं है।
Sanya Malhotra talk about marriage actress spoke about her relationship sitar player Rishab Rikhiram Sharma
फिल्म 'मिसेज' में सान्या मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शादी को लेकर बोलीं सान्या
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सान्या मल्होत्रा ने शादी के प्लान के बारे में बात ती। उन्होंने कहा कि नहीं, अभी मेरे पास इन चीजों के लिए समय नहीं है। उन्होंने कहा कि वे काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं।
Sanya Malhotra talk about marriage actress spoke about her relationship sitar player Rishab Rikhiram Sharma
सान्या मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @sanyamalhotra_
ऋषभ रिखिराम शर्मा से जुड़ा नाम
वहीं, सान्या से जब सितारवादक ऋषभ रिखीराम शर्मा को लेकर सवाल पूछा गया कि क्या कभी उनके मन में शादी का विचार आया है, तो सान्या ने हंसते हुए कहा, "नहीं, नहीं। मैं सच में काम में काफी व्यस्त हूं। समय नहीं है, मेरे पास छुट्टी लेने का समय भी नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanya Malhotra talk about marriage actress spoke about her relationship sitar player Rishab Rikhiram Sharma
सान्या मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @sanyamalhotra_
हॉलीवुड में काम करेंगी सान्या
सान्या ने इंटरव्यू में कहा कि फिलहाल वे हॉलीवुड में भी काम करने के बारे में नहीं सोच रही हैं। वे बीच पर छुट्टियां मनाने जाना चाहती हैं। इसके अलावा वे अभी अच्छी स्क्रिप्ट देख रही हैं। अगर कोई मौका मिला तो जरूर इस बारे में सोचेंगीं।
विज्ञापन
Sanya Malhotra talk about marriage actress spoke about her relationship sitar player Rishab Rikhiram Sharma
सान्या मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
आरती कदव निर्देशित फिल्म मिसेज 7 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में वे एक डांसल और डांस टीचर की भूमिका निभाने वाली हैं, जो शादी के बाद कुछ चीजों से गुजरती हैं। वहीं, सान्या को सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में भी देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं और फिल्म में वरुण धन, जान्हवी कपूर और रोहित सराफ भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 18 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed