बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और हेयरस्टाइलिस्ट सपना भवनानी अक्सर अपने बिंदास बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं । सपना बॉलीवुड की फेमस स्टाइलिस्ट हैं । उन्होंने अपनी फैशन लाइन SoFake भी शुरू की । इसके अलावा सपना ने कुछ म्यूजिक एल्बम भी प्रोड्यूस किए हैं और थिएटर से जुड़ी रहीं ।
2 of 5
Sapna Bhavnani Bani J Kiss
सपना से किसी भी बारे में पूछा जाए तो वो खुलकर बोलती हैं लेकिन जब बात बिग बॉस की आती है तो वो इस पर बात करना पसंद नहीं करतीं । इंडिया टुडे से बात करते हुए सपना ने बताया, 'ये शो मेरे लिए बिल्कुल मायने नहीं रखता है । उस घर में मैं जिनके साथ रही, उनको भी आज तक फॉलो नहीं किया ।'
3 of 5
Sapna Bhavnani Bani J Kiss
'मुझे शो का हिस्सा बने हुए 5 साल हो चुके हैं। अब हमें उसके बारे में बात नहीं करनी चाहिए।' जब सपना से पूछा गया कि इंट्रेस्ट ना होने के बावजूद उन्होंने शो क्यों साइन किया था । इस पर सपना ने कहा, 'मैं कभी बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनना चाहती थी । मैं बिग बॉस के घर में इसलिए गई क्योंकि आज तक के इतिहास में टीवी पर मेरे जैसी महिला को कभी नहीं दिखाया गया ।'
'मैंने उस शो में जाकर एक ट्रेंड सेट किया है । मेरे बाद डायंड्रा और बानी जैसी लड़कियां शो का हिस्सा बनीं । इससे पहले तक मेरे जैसी कोई महिला शो का हिस्सा नहीं बनी थी ।' बता दें कि 48 साल की सपना की शो में रहने के दौरान कई बार सलमान खान से बहस हुई । सपना इससे पहले भी कई बार सलमान के खिलाफ बोल चुकी हैं ।
इस बार भी उन्होंने कहा, 'लोगों ने शो में देखा कि भारत में मेरे जैसी बिंदास महिला भी है । जब मैं पॉपुलर हो गई तो उन्हें लगा कि शो में ऐसी महिलाओं को लाया जाना चाहिए । मुझे उस शो की जरूरत कभी नहीं थी । उन्हें मेरी जरूरत थी ।' सपना ने सलमान की ओर इशारा करते हुए कहा, 'उस शो में अभी भी एेसे लोग हैं जो ये सोचते हैं कि महिलाएं कभी भी पुरुषों की बराबरी नहीं कर सकती हैं ।'