{"_id":"5cd03e35bdec220752494d13","slug":"sapna-chaudhary-get-trolled-after-shared-her-photo-in-mini-skirt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिनी स्कर्ट पहनते ही ट्रोल हुईं सपना चौधरी, ट्रोलर्स बोले- ''अर्शी खान की ड्रेस..'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिनी स्कर्ट पहनते ही ट्रोल हुईं सपना चौधरी, ट्रोलर्स बोले- ''अर्शी खान की ड्रेस..'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 07 May 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sapna Chaudhary
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने डांस और राजनीतिक गतिविधियों के बीच सपना चौधरी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। हरियाणा की लोकप्रिय डांसर सपना चौधरी को उनकी ड्रेस पर ट्रोल किया जा रहा है। वह सूट छोड़कर मिनी स्कर्ट में घूमती नजर आईं हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और कपड़ों को लेकर नसीहत तक दे डाली।
2 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : file photo
हाल ही में सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह मेहंदी कलर के टॉप और व्हाइट कलर की मिनी स्क्रीट में नजर आईं। तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि सपना चौधरी की ये तस्वीरें किसी हिल्स स्टेशन की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्हेें कैप्शन में लिखा, ' स्टाइल एक ऐसा तरीका है जो बिना बोले आपके बारे में बताता है।'
3 of 5
Sapna Chaudhary
- फोटो : social media
इन तस्वीरों को शेयर करते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट के जरिए सपना चौधरी और उनकी ड्रेस की आलोचना करनी शुरू कर दी। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि 'अब क्या हुए पहले तो दूसरों को बड़ी-बड़ी बातें बोली जाती थीं कि ये ऐसी-वैसी, कैसी-कैसी ड्रेस पहनती हैं। सही बात है दूसरा कोई करे तो गलत है खुद कुछ करो वो बिल्कुल ठीक।'
दूसरे ट्रोलर्स ने तो सपना चौधरी को बिग बॉस के दिनों की याद दिलाते हुए उनकी ड्रेस पर कमेंट किया कि,'अर्शी खान की ड्रेस पर कमेंट देने वालों आपके सूट कहां चले गए।' इसके अलावा सपना चौधरी की इन तस्वीरों पर कई भद्दे कमेंट भी किए गए हैं। बता दें कि सपना चौधरी इन दिनों अपनी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी काफी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Sapna Chaudhary and Manoj Tiwari
- फोटो : social media
हाल ही में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के नामांकन दाखिल करने के दौरान सपना चौधरी को उनके साथ देखा गया था। रोड शो के दौरान सपना चौधरी ने उनका जमकर प्रचार भी किया था। बीते दिनों उनके भाजपा में शामिल होने की खबरें भी सुनने को मिली थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।