फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन स्टार्स के बीच छत्तीस का आंकड़ा, शाहरुख की दुश्मनी तो है 24 साल पुरानी

Tue, 07 May 2019 12:04 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 07 May 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood stars Who Will Never Be Friends
Bollywood stars - फोटो : social media
बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है। ये स्टार्स हमेशा एक दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। लेकिन बॉलीवुड में कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो एक दूसरे को फूटे आंख भी नहीं भाते हैं। आइए बात करते हैं बॉलीवुड के उन सितारों की जो अच्छे दोस्त हो सकते थे, लेकिन नहीं बन सके।
These Bollywood stars Who Will Never Be Friends
Deepika Padukone, Kangana Ranaut - फोटो : social media

दीपिका पादुकोण-कंगना रनौत
वैसे तो दोनों के बीच कभी कोई दोस्ती नहीं रही पर दुश्मनी भी नहीं थी। कंगना दीपिका के बारे में कुछ अच्छा नहीं सोचतीं। ये पूरा मामला तब शुरु हुआ था जब दीपिका कंगना की फिल्म 'क्वीन' की सक्सेस पार्टी में नहीं पहुंची और न ही उन्हें विश किया और फिर कंगना भी दीपिका की फिल्म 'पीकू' की पार्टी में नहीं गईं...और बस यहां से जो झगड़ा शुरु हुआ वो अभी तक चल रहा है।

These Bollywood stars Who Will Never Be Friends
अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा
अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा
बॉलीवुड में कभी अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी, लेकिन 70 के दशक में दोनों की इस दोस्ती को किसी की नजर लग गई। दोनों ने 'काला पत्थर', 'दोस्ताना' और 'शान' जैसी सुपर हिट फ़िल्मों में साथ काम किया लेकिन  दोनों के बीच दुश्मनी की वजह बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन से उनका कद बड़ा होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood stars Who Will Never Be Friends
Katrina Deepika - फोटो : file photo
दीपिका पादुकोण- कटरीना कैफ
रणबीर कपूर की वजह से बॉलीवुड में दीपिका के कई दुश्मन बने। इन्हीं में से एक है कटरीना कैफ। बता दें दीपिका रणवीर कपूर के संग काफी समय तक रिलेशनशिप में थीं, लेकिन ब्रेकअप के बाद रणवीर कपूर कटरीना को डेट करने लग गए थे और इसके बाद शुरू हुई दीपिका-कटरीना के बीच की दुश्मनी आज भी कायम है।
विज्ञापन
These Bollywood stars Who Will Never Be Friends
शाहरुख खान और अजय देवगन
शाहरुख खान और अजय देवगन 
शाहरुख खान और अजय देवगन की दुश्मनी की शुरुआत राकेश रोशन की फिल्म ‘करण अर्जुन’ के दौरान हुई थी। इस फिल्म के लिए शाहरुख और अजय को चुना गया था लेकिन अजय देवगन शाहरुख को ऑफर किया गया रोल करना चाहते थे जिसके बाद से शुरू हुई दोनों के बीच दुश्मनी आज भी कायम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed