{"_id":"5cd0eab8bdec22070a1a8ae8","slug":"arjun-kapoor-to-empower-stay-at-home-lady-cooks-and-co-investing-in-foodcloud","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन कपूर लेकर आए हैं घरेलू महिलाओं के लिए कमाई का नया मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन कपूर लेकर आए हैं घरेलू महिलाओं के लिए कमाई का नया मौका
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 07 May 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Kapoor
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के चर्चित सितारों में से एक अर्जुन कपूर भी बिजनेसमैन बन गए हैं। लेकिन, उन्होंने अपना पैसा किसी चर्चित कंपनी में लगाने की बजाय एक ऐसे विचार में निवेश करने का फैसला किया है जो घर पर रहने वाली महिलाओं की आमदनी का नया जरिया बन सकता है।
2 of 5
Janhvi Kapoor, Arjun Kapoor
- फोटो : social media
देश में तमाम ऐसी महिलाएं जिनके पास बच्चों को स्कूल और पति को दफ्तर भेजने के बाद ज्यादा कुछ काम नहीं रहता। अर्जुन कपूर ऐसी महिलाओं को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने का जतन कर रहे हैं। ये महिलाएं अपनी रसोई में जो स्वादिष्ट भोजन बनाती हैं, उसे वह अब घर बैठे ही दूसरों के लिए भी परोस सकेंगी और ऐसा मुमकिन होगा अर्जुन कपूर की कंपनी फूड क्लाउड डॉट इन से।
3 of 5
arjun kapoor
इस बारे में अर्जुन कपूर बताते हैं, ‘सामाजिक बदलाव को एक सही दिशा में ले जाने वाले किसी जतन से जुड़ने की मैं अरसे से कोशिश करता रहा हूं। फूडक्लाउड डॉट इन ने मुझे ये मौका दिया है। इसके जरिए कोई भी कहीं भी घर जैसा खाना पा सकता है। हमारे घरों की महिलाएं दुनिया की बेहतरीन शेफ्स हैं। वह जो खाना बनाती हैं, उनके कद्रदान उनके घर वाले या रिश्तेदार ही होते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
arjun kapoor
'मैं इन सबके लिए मौकों का एक नया आसमान खोलना चाहता हूं ताकि न सिर्फ ये महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें बल्कि एक बड़ी मानवशक्ति देश के विकास में सहायक बन सके। इससे इन महिलाओं की घरेलू आमदनी बढ़ सकेगी और वह समाज में बराबरी का दर्जा पा सकने में खुद को सक्षम महसूस कर सकेंगी। मेरे इस स्टार्ट अप के साथ जुड़कर ये महिलाएं अपने किचन कौशल को एक कारोबार में बदल सकती हैं।’
विज्ञापन
5 of 5
Arjun kapoor
तो अगली बार जब आपको दफ्तर या कहीं बाहर घर जैसा खाना खाने की चाहत हो तो किसी एग्रीगेटर फूड ऐप की बजाय डाउनलोड करें, अर्जुन कपूर का ये ऐप और मदद करें उन महिलाओं की जो अपने हुनर के जरिए खुद को सशक्त बनाना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।