फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 10 एक्ट्रेस के साथ सरेआम छेड़छाड, एक के साथ नेता ने कर दी थी बदतमीजी

Tue, 07 May 2019 12:01 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 07 May 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
These Top Bollywood Actresses Faced Molested In Public
Bollywood Actress - फोटो : social media

बॉलीवुड एक्ट्रेस को अक्सर कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता लेकिन कभी-कभी तो लोग उन्हें देखकर अपनी मर्यादा लांघ जाते हैं। बीते साल बॉलीवुड में मीटू अभियान के तहत कई एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए शोषण को लेकर खुलासा किया था। लेकिन कई बार इन एक्ट्रेस के साथ पब्लिक ने खुलेआम बदतमीजी की है। सरेआम भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने इन एक्ट्रेस छेड़ा है। इस लिस्ट में लगभग सभी टॉप एक्ट्रेस का नाम शामिल है। आपको बताते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में...

These Top Bollywood Actresses Faced Molested In Public
Zaira Wasim - फोटो : social media

जायरा वसीम
दिल्ली से मुंबई का सफर करने के दौरान फ्लाइट में 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम को छेड़छाड़ जैसी हरकत का सामना करना पड़ा था। इस दौरान जायरा ने आरोपी शख्स की हरकत को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया में बेनकाब कर दिया था। जायरा ने इस घटना के बाद  लाइव वीडियो में रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई थी। बाद में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

These Top Bollywood Actresses Faced Molested In Public
Katrina Kaif - फोटो : social media
कटरीना कैफ
2015 में पश्चिम बंगाल में कटरीना के साथ भी सरेआम छेड़छाड़ हुई थी। दुर्गा पूजा समारोह से बाहर आने के दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए कई लोगों ने कटरीना को गलत ढंग से छूने का प्रयास किया। हालात बेकाबू होते देख ऑर्गनाइजिंग कमेटी के सदस्यों ने बॉडीगार्ड्स और बाउंसर्स की मदद से कटरीना को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
These Top Bollywood Actresses Faced Molested In Public
Sonakshi Sinha - फोटो : social media
सोनाक्षी सिन्हा
2010 में बॉलीवुड की 'दबंग' एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी सार्वजनिक जगह पर बदसलूकी हुई। दक्षिणी मुंबई के गांधी ग्राउंड में एक कार्यक्रम के दौरान सोनाक्षी को न सिर्फ लोगों की अभद्र टिप्पणियां सहनी पड़ी बल्कि लोगों ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश भी की। इस वाकये के बाद सोनाक्षी रोने लगी थीं।
विज्ञापन
These Top Bollywood Actresses Faced Molested In Public
Sonam Kapoor - फोटो : social media
सोनम कपूर
धनुष की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म 'रांझणा' के प्रमोशन के लिए जब उनकी को-एक्ट्रेस सोनम कपूर थिएटर पहुंचीं तो भीड़ उनपर टूट पड़ी। कुछ ने इधर-उधर छूने तक की कोशिश की। हालांकि, बाद में धनुष की मदद से वो जैसे-तैसे भीड़ से निकलने में कामयाब रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed