फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जावेद अख्तर पर मुकदमा और सपना चौधरी के ट्रोल होने सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Tue, 07 May 2019 12:00 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 07 May 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
Defamation Case Filed Against Javed Akhtar and sapna chaudhary troll here is top entertainment news
Javed Akhta, Sapna Chaudhary - फोटो : social media

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर अपनी एक टिप्पणी को लेकर गीतकार जावेद अख्तर मुश्किल में फंस गए हैं। उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। जावेद अख्तर ने अपने एक बयान में साध्वी प्रज्ञा की तुलना रावण से की थी। इसे लेकर काफी बवाल भी मचा था। जावेद अख्तर पर भोपाल की जेएमएफसी कोर्ट में एक अपराधिक मानहानि केस दायर किया गया है। मामले की सुनवाई 24 मई, 2019 को होगी।

Defamation Case Filed Against Javed Akhtar and sapna chaudhary troll here is top entertainment news
swara bhasker

स्वरा भास्कर इन दिनों केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोल रही हैं। रविवार को स्वरा ने सरकार पर निशाना साधते हुए किसान विरोधी बताया था। स्वरा ने कहा था कि अगर गाय हमारी माता है तो किसान पिता है। सरकार अगर किसान का कर्ज नहीं चुका सकती तो उन पर जुल्म करना तो बंद कर सकती है। हाल में स्वरा एक कार्यक्रम में पहुंची थीं और इस दौरान उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर को निशाने पर लिया। स्वरा ने कहा, 'आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन आतंकवादियों का होता है। साध्वी प्रज्ञा खुद को हिंदू मानती हैं और आतंकी आरोपों का सामना कर रही हैं, इसलिए वह हिंदू आतंकवाद आरोपी हैं।' 

Defamation Case Filed Against Javed Akhtar and sapna chaudhary troll here is top entertainment news
gauhar khan

इन दिनों देशभर में चुनावी माहौल जोरों पर है। सत्तरूढ़ पार्टी और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। हाल ही में देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर एक बोला था। इस बीच बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा गौहर खान ने भी प्रधनामंत्री के इस बयान की काफी निंदा की है। गौहर खान ने ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तारीफ भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Defamation Case Filed Against Javed Akhtar and sapna chaudhary troll here is top entertainment news
Ananya Pandey - फोटो : instagram
बॉलीवुड की अपकमिंग एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बीते दिनों एक्टर कार्तिक आर्यन के लिए अपने दिल की बात शेयर की थी। सारा अली खान की तरह अनन्या ने भी कहा था कि कार्तिक आर्यन उन्हें बहुत पसंद हैं, और वह बहुत खुश है कि उन्हें कार्तिक के साथ काम करने का मौका मिला है। लेकिन अब शायद कार्तिक और सारा की बढ़ती करीबियों के चलते अनन्या ने अपना मन बदल लिया है। एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान अनन्या ने सारा और कार्तिक के बारे में कहा, 'मैं हड्डी जैसी दिखती हूं लेकिन मैं कबाब में हड्डी नहीं बनना चाहती हूं, इसलिए मैं उन्हें आपस में वक्त बिताने देती हूं।'
विज्ञापन
Defamation Case Filed Against Javed Akhtar and sapna chaudhary troll here is top entertainment news
Sapna Chaudhary - फोटो : social media

अपने डांस और राजनीतिक गतिविधियों के बीच सपना चौधरी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। हरियाणा की लोकप्रिय डांसर सपना चौधरी को उनकी ड्रेस पर ट्रोल किया जा रहा है। वह सूट छोड़कर मिनी स्कर्ट में घूमती नजर आईं हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और कपड़ों को लेकर नसीहत तक दे डाली। हाल ही में सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह मेहंदी कलर के टॉप और व्हाइट कलर की मिनी स्क्रीट में नजर आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed