फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी को लेकर अब मां का खुलासा, अभिनेत्री का ऐसे हुआ विवाह, इस वजह से हुई बताने में देरी

Thu, 08 Oct 2020 11:01 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 08 Oct 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary Husband Veer Sahu: Sapna Chaudhary marriage her mother neelam revealed details the daughter marriage with Veer Sahu
सपना चौधरी पति वीर साहू - फोटो : file photo

मशहूर डांसर और रियलिटी शो बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सपना चौधरी ने गुपचुप तरीके से शादी करके अपने फैंस को चौंका दिया। उनकी शादी का खुलासा तब हुआ जब सपना चौधरी ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया। उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आईं। अब इन सभी बातों को लेकर खुद सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है।

Sapna Choudhary Husband Veer Sahu: Sapna Chaudhary marriage her mother neelam revealed details the daughter marriage with Veer Sahu
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : अमर उजाला

सपना चौधरी की मां नीलम ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी की शादी बीते साल दिसंबर में ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू से हो गई थी। उनकी यह शादी संत महात्माओं की मौजूदगी में हुई थी और उनकी शादी का समारोह काफी साधारण था। यह समारोह 15 दिसंबर 2019 को उत्तर प्रदेश के बलिया में आयोजित किया गया था। वीर साहू के साथ सपना चौधरी यहां एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आईं थी। यहीं पर संत महात्माओं के सामने उन्होंने वीर से सांकेतिक शादी कर ली थी।
 

Sapna Choudhary Husband Veer Sahu: Sapna Chaudhary marriage her mother neelam revealed details the daughter marriage with Veer Sahu
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : अमर उजाला

उन्हें संत बद्री विशाल ने आशीर्वाद भी दिया था। बद्री विशाल के अनुसार, सपना सेलिब्रिटी के तौर पर नहीं, बल्कि एक आम आदमी की तरह ही आईं थीं। यहां उन्होंने वीर साहू के साथ वैवाहिक संबंध को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की तो ‘द वैदिक प्रभात फाउंडेशन’ के कार्यालय में एक सादे आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। यहीं उन्होंने एक-दूसरे को वर माला पहनाकर वैदिक रीति से साथ जीवन जीने का संकल्प लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary Husband Veer Sahu: Sapna Chaudhary marriage her mother neelam revealed details the daughter marriage with Veer Sahu
सपना चौधरी ने की थी शादी - फोटो : अमर उजाला

बद्री विशाल के अनुसार सपना चौधरी की शादी के केवल उनके मैनेजर और कुछ करीबी तथा फाउंडेशन के कुछ सदस्य ही मौजूद थे। यहां से लौटने के बाद दोनों ने जनवरी 2020 में कोर्ट मैरिज भी की, लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं कर पाए, क्योंकि इसी दौरान वीर के फूफा जी का निधन हो गया। अब इस मामले को लेकर कहने में कोई परेशानी नहीं है कि उन्होंने दिसंबर में ही शादी कर ली थी।

विज्ञापन
Sapna Choudhary Husband Veer Sahu: Sapna Chaudhary marriage her mother neelam revealed details the daughter marriage with Veer Sahu
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : instagram/itssapnachoudhary, veersahuofficial

आपको बता दें कि रविवार को सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह उड़ी कि उन्होंने शादी के पहले बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में हिसार निवासी सपना चौधरी के पति वीर साहू ने मंगलवार को फेसबुक लाइव के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने पहले ही शादी कर ली थी। उनके निजी सहायक दिल्ली के वरिष्ठ टीवी रिपोर्टर चरण सिंह सहरावत ने भी इस बात की पुष्टि की है।

पढ़ें: हिमांशी खुराना ने कोरोना से जीती जंग, गंभीर हालत के बाद अस्पताल में होना पड़ा था भर्ती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed