फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान से प्रियंका चोपड़ा तक, देखिए बॉलीवुड स्टार्स की पहली इंस्टाग्राम फोटो, जानिए फॉलोअर्स और फॉलोइंग्स भी

Thu, 08 Oct 2020 10:23 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 08 Oct 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
10th anniversary of Instagram know then top bollywood Celebrities first post and follower
सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान - फोटो : Instagram: beingsalmankhan/ priyankachopra/ iamsrk

तस्वीरें और वीडियो साझा करने वाले नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने हाल ही 10 साल पूरे किए हैं। इंस्टाग्राम आज के वक्त में तस्वीरों और अपने विचारों को साझा करने के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म है। ऐसे में सितारे भी इंस्टाग्राम का भरपूर इस्तेमाल करते हैं और अपने फैंस के लिए खूब फोटोज और वीडियोज साझा करते हैं। आम लोगों से लेकर खास तक, करोड़ों लोग इंस्टाग्राम से जुड़े हुए हैं और अपनी जिंदगी के खास पलों को साझा करते रहते हैं। ऐसे में हम आपको बॉलीवुड के 10 सितारों की पहली इंस्टाग्राम तस्वीर से रूबरू करवाते हैं। साथ ही यह भी बताते हैं कि इन सितारों के अब तक कितने फॉलोअर्स हैं।

10th anniversary of Instagram know then top bollywood Celebrities first post and follower
रणवीर सिंह - फोटो : instagram: ranveersingh

रणवीर सिंह
फॉलोअर्स: 34.3 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 864 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 1,381 (खबर लिखे जाने तक)


10 दिसंबर 2014 को रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के साथ डेब्यू किया था। वीडियो में रणवीर ने फैंस को इंडस्ट्री में उनके बिताए चार साल में प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा था। इसके साथ ही रणवीर ने कुछ देर बाद एक तस्वीर भी साझा किया था। तस्वीर उनकी बॉलीवुड की डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात के शूट का था। तस्वीर में रणवीर सिंह एक्ट करते नजर आ रहे हैं वहीं कैमरा उनको शूट करते दिख रहा है। रणवीर ने तस्वीर और वीडियो के लिए कैप्शन #4YearsOfRanveerSingh का इस्तेमाल किया था। बता दें कि रणवीर सिंह का इंस्टाग्राम हैंडल @ranveersingh है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thank you. #4YearsOfRanveerSingh

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

10th anniversary of Instagram know then top bollywood Celebrities first post and follower
शाहरुख खान - फोटो : instagram: iamsrk

शाहरुख खान
फॉलोअर्स: 22.7 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 6 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 587 (खबर लिखे जाने तक)


31 अक्टूबर 2013 को बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। शाहरुख ने डेब्यू के लिए एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर इस्तेमाल की थी। शाहरुख ने तस्वीर को कैप्शन दिया था- पहली बार इंस्टाग्राम इस्तेमाल कर रहा हूं। तस्वीर शाहरुख खान की एक क्लोजअप सेल्फी थी। शाहरुख खान का इंस्टाग्राम हैंडल @iamsrk है।

विज्ञापन
विज्ञापन
10th anniversary of Instagram know then top bollywood Celebrities first post and follower
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram: deepikapadukone

दीपिका पादुकोण
फॉलोअर्स: 52.4 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 131 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 1,151 (खबर लिखे जाने तक)


25 सितंबर 2013 को दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो से इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। वीडियो को दीपिका ने #LimitedEdition के साथ साझा किया था। इसके बाद दो अक्टूबर 2013 को दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपना पहला तस्वीर पोस्ट किया था। तस्वीर एक कोलॉज था, जिसमें दीपिका के अलावा एक स्टैच्यू और एक बिल्डिंग नजर आ रही है। तस्वीर को दीपिका ने #Travel #LimitedEdition के साथ साझा किया था। बता दें कि दीपिका का इंस्टाग्राम हैंडल @deepikapadukone है।

विज्ञापन
10th anniversary of Instagram know then top bollywood Celebrities first post and follower
आलिया भट्ट - फोटो : instagram: aliaabhatt

आलिया भट्ट
फॉलोअर्स: 48.8 मिलियन्स  (खबर लिखे जाने तक)
फॉलोइंग: 575 (खबर लिखे जाने तक)
कुल पोस्ट: 1,625 (खबर लिखे जाने तक)


28 नवंबर 2012 को आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। डेब्यू के लिए आलिया ने खुद की तस्वीर नहीं बल्कि खुद की बनाई चारकोल पेंटिंग का तस्वीर अपलोड किया था।आलिया का आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल @aliaabhatt है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed