फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जस्सी' बनकर घर-घर में मशहूर हो गई थीं मोना सिंह, एक एमएमएस की वजह आ गई थीं विवादों में

Thu, 08 Oct 2020 09:23 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 08 Oct 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
Mona Singh birthday special know unknown facts about her
मोना सिंह - फोटो : instagram: monajsingh

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री मोना सिंह अपना जन्मदिन आठ अक्तूबर को मनाती हैं। वह कई टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। मोना सिंह का जन्म साल 1981 में चंडीगढ़ के पंजाबी परिवार को में हुआ था। उनके पिता एक आर्मी ऑफिसर थे। जन्मदिन के मौके पर हम आपको मोना सिंह से जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं। 

Mona Singh birthday special know unknown facts about her
मोना सिंह - फोटो : instagram: monajsingh

मोना सिंह ने अपने अभिनय की शुरुआत छोटे पर्दे के मशहूर टीवी सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से की थी। अपने पहले ही सीरियल से वह काफी मशहूर हो गई थीं। इस सीरियल में उनके जस्सी के किरदार को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इसके बाद मोना सिंह 'क्या हुआ तेरे वादा', 'प्यार को हो जाने दो' और 'कवच-काली शक्तियों से' सहित कई टीवी सीरियल्स में नजर आईं। 

Mona Singh birthday special know unknown facts about her
मोना सिंह - फोटो : instagram: monajsingh

टीवी सीरियल्स के अलावा मोना सिंह कई रियलिटी शोज का भी हिस्सा रही हैं। वह डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' सीजन एक की विजेता भी हैं। मोना सिंह 10 से ज्यादा रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। छोटे पर्दे पर लंबे समय तक अभिनय का दम दिखाने के बाद मोना सिंह ने फिल्मों की ओर रुख करने का फैसला किया। वह आमिर खान की ब्लॉकबास्टर फिल्म '3 इडियट्स' में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mona Singh birthday special know unknown facts about her
3 इडियट्स में मोना सिंह - फोटो : instagram: monajsingh

फिल्म '3 इडियट्स' साल 2009 में आई थी, इस फिल्म में मोना सिंह ने करीना कपूर की बड़ी बहन का किरदार किया था। फिल्म में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया। इसके बाद मोना सिंह बॉलीवुड फिल्म 'ऊटपटांग', 'जेड प्लस' और 'अमावस' में नजर आई थीं। मोना सिंह फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रह चुकी हैं। वह उस वक्त विवादों में आ गई थीं जब एक अश्लील एमएमएस लीक हुआ था।

विज्ञापन
Mona Singh birthday special know unknown facts about her
मोना सिंह - फोटो : instagram: monajsingh

दरअसल, साल 2013 में उस वक्त सनसनी मच गई जब इंटरनेट पर एक एमएमएस लीक हुआ जिसमें एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थी। कहा गया कि क्लिप में नजर आने वाली महिला मोना सिंह ही हैं। हालांकि मोना सिंह का कहना था कि उस क्लिप के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इस सिलसिले में उन्होंने मुंबई पुलिस में केस भी दर्ज कराया था। आपको बता दें कि मोना सिंह ने बीते साल 27 दिसंबर को ब्वॉयफ्रेंड श्याम संग शादी की थी। 

पढ़ें: इस लेखिका ने की रिया चक्रवर्ती की रिहाई की मांग, अभिनेत्री के लिए कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed