अमेरिका के मशहूर गायक जॉनी नैश का निधन हो गया। जॉनी की उम्र 80 वर्ष थी। उन्होंने अपने बेहतरीन गानों से लोगों के दिलों में अलग जगह बना ली थी। मंगलवार को जॉनी ने अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी उनके बेटे जॉनी नैश III ने मीडिया को दी है। जॉनी नैश के निधन से उनके फैंस और साथी कलाकारों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अमेरिकी सिंगर जॉनी नैश का निधन और शुरू हुई फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग्स केस में नाम आने के बाद न्यायिक हिरासत में करीब एक महीने से ज्यादा समय बिताने के बाद रिया चक्रवर्ती (Rhea chakraborty) जमानत पर रिहा हो गई हैं। बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि रिया चक्रवर्ती किसी भी ड्रग डीलर्स की चेन का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में उन्हें जेल में रखना उचित नहीं है।
विकास सिंह बोले- रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को उनकी मर्जी के बिना ड्रग्स दिया
अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म 'पृथ्वीराज' की शूटिंग जल्द से जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनकी हीरोइन मानुषी छिल्लर ने भी अपने किरदार को लेकर पढ़ाई लिखाई फिर से शुरू कर दी है। बुधवार को मानुषी यशराज फिल्म्स स्टूडियोज में मीडिया के कैमरों में कैद हुईं। बताया जा रहा है कि वह फिल्म 'पृथ्वीराज' में अपने किरदार संयोगिता की तैयारियों के लिए स्टूडियो गई थीं। साथ ही वह इस फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी से भी मिलीं।
शुरू हो गई 'पृथ्वीराज' की शूटिंग की तैयारी, रिहर्सल के बाद मानुषी की यशराज स्टूडियो में दिखी ये झलक
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही अभिनेत्री कंगना रणौत काफी सुर्खियों में हैं। इस मामले में कंगना शुरुआत से ही इसे हत्या का मामला मान रही थीं। साथ ही वो इस मामले में इसी एंगल पर जांच करने के लिए शुरू से ही जोर भी दे रही थीं। ऐसे में अब हाल ही में सीबीआई ने जब इस केस में मर्डर थ्योरी को सिरे से खारिज कर दिया, तब कंगना रणौत ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर कंगना से अवॉर्ड वापसी की मांग की जाने लगी।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में मर्डर थ्योरी खारिज होने पर ट्रोल हुईं कंगना, ट्विटर पर हुई अवॉर्ड वापसी की मांग
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने अपने बयान पर ऋचा चड्ढा से बिना शर्त माफी मांग ली है। चड्ढा के वकील ने कहा कि वह माफीनामा स्वीकार करती हैं। लेकिन कोर्ट से बाहर आते ही पायल घोष के तेवर अचानक बदल गए और उन्होंने ऋचा माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया।
अदालत में ऋचा चड्ढा से माफी मांगने को तैयार हुईं थीं पायल घोष, अब सोशल मीडिया पर बदले तेवर, कहा- कुछ गलत नहीं बोला