फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमांशी खुराना ने कोरोना से जीती जंग, गंभीर हालत के बाद अस्पताल में होना पड़ा था भर्ती

Thu, 08 Oct 2020 09:02 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 08 Oct 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 contestant Himanshi Khurana shared her health update is now fit and fine after tested positive for the coronavirus
हिमांशी खुराना - फोटो : iamhimanshikhurana

मशहूर पंजाबी गायिका, अभिनेत्री और बिग बॉस 13 की पूर्व कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना ने कोरोना वायरस से जंग जीत ली है। बीते दिनों वह इस खतरनाक वायरस का शिकार हो गई हैं। इसके बाद उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी, ऐसे में हिमांशी शुराना को अस्पताल में भी भर्ती करवाना पड़ा था। अब अभिनेत्री ने खुद कोरोना से ठीक होने की जानकारी दी है। 

Bigg Boss 13 contestant Himanshi Khurana shared her health update is now fit and fine after tested positive for the coronavirus
हिमांशी खुराना - फोटो : instagram: iamhimanshikhurana

हिमांशी खुराना ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी तबीयत की जानकारी दी। उन्होंने अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में हिमांशी खुराना पिंक और व्हाइट कलर के नाइट सूट में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी तबीयत के बारे में बताया। हिमांशी खुराना ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आपकी दुआओं के लिए धन्यवाद, अब मैं ठीक हूं।' 
 
View this post on Instagram

Thanku everyone I’m fit n fine now 🙏🙏 Nightsuit @twinchicss

A post shared by Himanshi Khurana 👑 (@iamhimanshikhurana) on

Bigg Boss 13 contestant Himanshi Khurana shared her health update is now fit and fine after tested positive for the coronavirus
हिमांशी खुराना - फोटो : instagram: iamhimanshikhurana

गौरतलब है कि हिमांशी खुराना को कोरोना वायरस की वजह से हुई ऑक्सीजन की कमी के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट 26 सितंबर को सामने आई थी। इसके बाद वह अपने घर पर ही इसका इलाज करवा रही थीं। खुद के कोरोना से संक्रिमत होने की जानकारी हिमांशी खुराना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 contestant Himanshi Khurana shared her health update is now fit and fine after tested positive for the coronavirus
हिमांशी खुराना - फोटो : instagram: iamhimanshikhurana

हिमांशी खुराना ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गई हूं। मैं सभी उचित सावधानियां बरत रही हूं और अपना ख्याल रख रही हूं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मैं परसो प्रदर्शन का हिस्सा बनी थी। वहां बहुत भीड़ थी। इसलिए मैंने सोचा कि आज शाम को अपने शूट पर जाने से पहले टेस्ट करवा लूं।'
 
View this post on Instagram

🙏🙏

A post shared by Himanshi Khurana 👑 (@iamhimanshikhurana) on

विज्ञापन
Bigg Boss 13 contestant Himanshi Khurana shared her health update is now fit and fine after tested positive for the coronavirus
हिमांशी खुराना - फोटो : instagram: iamhimanshikhurana

कोरोना से संक्रमित होने के बाद से ही हिमांशी खुराना लगातार डॉक्टरों की देखरेख में अपना समय बिता रही थीं। सूत्रों के मुताबिक अचानक से उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उन्हें एंबुलेंस के जरिए लुधियाना ले जाया गया। जहां उनका इलाज चला। अब हिमांशी खुराना पूरी तरह से ठीक हैं। 

पढ़ें: दुष्कर्म की घटनाओं के लिए शख्स ने ठहराया मल्लिका शेरावत की फिल्मों को जिम्मेदार, अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed