हाल ही में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और डांसर सपना चौधरी के भाई करन चौधरी की शादी हुई । शादी बेहद रॉयल तरीके से की गई। भाई की शादी में सपना ने अर्शी खान, आकाश डडलानी और महजबीं को भी इनवाइट किया था।
VIDEO: भाई की शादी में सपना चौधरी का डांस देख हैरान हुए रिश्तेदार, पहली बार साड़ी पहन किया भांगड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही सपना की बिग बॉस में किसी भी कंटेस्टेंट से ना बनी हो, लेकिन बाहर आने के बाद उन्होंने सारे गिले-शिकवे भुला दिए। सपना ने सभी को भाई की शादी में इनवाइट किया और जो पहुंच सकते थे वो पहुंचे भी।
सपना के भाई की शादी हो और डांस ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। सपना ने हल्दी, शादी और रिसेप्शन पार्टी में जमकर ठुमके लगाए । सपना को स्टेज शो में डांस करते तो आपने खूब देखा होगा । लेकिन इस बार उन्होंने अपने फैमिली फंक्शन में ठुमके लगाए ।
सपना ने पिंक और ग्रे कलर का डिजाइनर लहंगा पहना था और वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं । सपना ने अर्शी के साथ 'मेरे रश्के कमर' पर डांस किया । सपना ने बारात में साड़ी पहनी हुई थी और साड़ी में आपने सपना का डांस नहीं देखा होगा ।
सपना के डांस के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । फैंस सपना के डांस वीडियो देखने के लिए बेताब रहते हैं लेकिन इस बार उनके हाथ जैकपॉट लगा है । एक नहीं बल्कि शादी के कई वीडियो सामने आए हैं ।