फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: स्टेज पर डांस करते-करते पीठ के बल गिरीं सपना चौधरी, देख फैंस की निकली चीख

Fri, 09 Sep 2022 12:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 09 Sep 2022 12:57 PM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary dance video gets viral as she falls on the stage while dancing
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उनका हर छोटे से छोटे मूव पर सबकी नजर बनी रहती है। दूर-दूर से लोग उनके स्टेज शोज देखने पहुंचते हैं। सपना के म्यूजिक वीडियोज और स्टेज शोज पूरे भारत की जनता को खूब पसंद आते हैं। सपना चौधरी का नाम सुनते ही लोगों में अजीब सी एनर्जी आ जाती है और यह सब सपना के ठुमकों का कमाल है। सपना आए दिन अपने नए गाने रिलीज करती रहती हैं। इन दिनों उनका एक पुराना स्टेज शो का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सपना की खासियत ही यही है उनके नए पुराने सारे वीडियो इंटरनेट पर बवाल मचा देते हैं और ऐसा ही कुछ उनका यह वीडियो भी कर रहा है। 

Sapna Choudhary dance video gets viral as she falls on the stage while dancing
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

यूट्यूब पर वायरल होते इस वीडियो में हमेशा की तरह सपना अपने ठुमकों से सभी का दिल धड़का रही हैं। हल्के हरे रंग का सूट पहने स्टेज पर डांस करते हुए सपना काफी खूबसूरत लग रही हैं। हरियाणवी गाने पर सपना को ठुमके लगाते देखने के लिए हजारों की भीड़ पहुंचीं है और वह लगातार सपना को प्रोत्साहित कर रहे हैं। ऐसा करने के लिए बहुत से लोगों ने स्टेज पर चढ़कर सपना के ऊपर पैसों की बारिश कर रहे हैं।  

Sapna Choudhary dance video gets viral as she falls on the stage while dancing
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

स्टेज पर हरियाणवी गाने पर सपना का डांस देखने के साथ ही एक और चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। दरअसल, डांस करते समय सपना ऊप्स मोमेंट का शिकार हो जाती हैं। जी हां, सपना डांस करते-करते एक स्टेप करने के दौरान स्टेज पर बहुत जोर से गिर जाती हैं, जिसे देख वहां सभी गंद रह जाते हैं। सपना चौधरी का बैलेंस बिगड़ जाता है और उन्हें गिरते देख वहां मौजूद उनके फैंस चिल्लाना शुरू कर देते हैं। लेकिन सपना तुरंत खड़ी हो जाती हैं और फिर डांस करना शुरू कर देती हैं।।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary dance video gets viral as she falls on the stage while dancing
सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो

सपना चौधरी के इस वायरल होते स्टेज वीडियो साल 2017 का है। सपना के इस वीडियो को अब तक पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में भी सपना चौधरी ने अपने डांस से फैंस का दिल जीत लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed