फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को विश किया बर्थडे, पुरानी फोटोज के साथ लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Fri, 09 Sep 2022 12:50 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 09 Sep 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
shilpa shetty wishes husband raj kundra birthday shared photos and wrote a lovely note
शिल्पा शेट्टी,राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा आज 47 साल के हो गए हैं और इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने पति को बेहद ही प्यार भरे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है और साथ ही एक लंबा नोट भी लिखा है, जिसमें शिल्पा ने अपने पति राज के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। 

shilpa shetty wishes husband raj kundra birthday shared photos and wrote a lovely note
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पति राज कुंद्रा और दोनों बच्चों से साथ बिताए क्वालिटी टाइम की झलक दिखाई है। इस वीडियो को कुछ तस्वीरों की मदद से बनाया गया है। पहली तस्वीर शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की है। दोनों ने हग किया हुआ है। दूसरी तस्वीर में राज अपने दोनों बच्चों वियान और समीशा के साथ पूल में मस्ती कर रहे हैं। इसी तरह आगे की तस्वीर में शिल्पा और राज अपने परिवार के साथ हैं। इस वीडियो के आखिर में हैप्पी बर्थडे का एक फोटो लगाया है। 

shilpa shetty wishes husband raj kundra birthday shared photos and wrote a lovely note
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

इस पोस्ट के साथ शिल्पा शेट्टी ने एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने अपने पति पर खूब सारा प्यार लुटाया है। शिल्पा ने लिखा, 'मैं शुक्रगुजार हूं कि आप मेरे बेस्टफ्रेंड, मेरे बच्चों के पिता, मेरा प्यार और मेरी ताकत हैं। हैप्पी बर्थडे मेरी कुकीज। आपकी अच्छी सेहत, ताकत की कामना करती हूं।' शिल्पा के इस पोस्ट पर फराह खान ने कमेंट किया है और राज कुंद्रा के जन्मदिन की बधाई दी है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shetty wishes husband raj kundra birthday shared photos and wrote a lovely note
शिल्पा शेट्टी,राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा साल 2009 के नवंबर महीने में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद साल 2012 में शिल्पा और राज बेटे वियान के माता-पिता बने और फिर फरवरी 2020 में सरोगेसी के जरिए दोनों ने बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा का स्वागत किया। शिल्पा की यह पहली शादी है लेकिन राज की दूसरी शादी है। राज की पहली पत्नी का नाम कविता है। राज ने कविता को तलाक देने के बाद शिल्पा का हाथ थामा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed