फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, लिखा- "माफी चाहती हूं..."

Wed, 09 Mar 2022 04:30 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 09 Mar 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary has taken break from social media due to this reason
sapna choudhary - फोटो : instagram

सपना चौधरी के प्रशंसकों को निराश कर देनी वाली खबर सामने आई है। सपना चौधरी ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी खुद हरियाणवी स्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दी है। 

Sapna Choudhary has taken break from social media due to this reason
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @Sapnachoudhary

सपना चौधरी ने बताया की उनकी तबीयत खराब है। यह बात सुनकर उनके प्रशंसक परेशान हो गए हैं। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर कर लिखा - "राम राम, तबीयत ठीक ना होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी। माफ करना। जल्द मिलेंगे।" सपना का ये पोस्ट करने के बाद से ही उनके प्रशंसक चिंता में पड़ गए हैं। कुछ लोग यह सोचकर परेशान हैं कि अब सपना चौधरी उनका मनोरंजन नहीं करेंगी, वहीं कुछ सपना चौधरी की सेहत को लेकर चिंतित हैं।

Sapna Choudhary has taken break from social media due to this reason
Sapna Choudhary - फोटो : instagram/itssapnachoudhary

बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह तस्वीरें और रील्स साझा कर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करती रहती हैं। हालांकि अब हरियाणवी स्टार कुछ दिनों तक अपने प्रशंसकों को अपने बारे में अपडेट नहीं दे पाएंगी। वैसे सपना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वह कितने दिनों का ब्रेक ले रहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary has taken break from social media due to this reason
Sapna Choudhary - फोटो : instagram/itssapnachoudhary

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के सतना में लाइव शो के दौरान सपना चौधरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। स्टेज पर डांस करते वक्त उनके पेट में जोर का दर्द उठाने लगा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया था। अब अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सपना घर पर ही अपना ख्याल रख रही हैं।  सतना: अचानक बिगड़ी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की तबीयत, डॉक्टरों ने बताई यह दिक्कत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed