फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suriya: बॉलीवुड में काम करने को लेकर बोले जय भीम के एक्टर सूर्या, 'हमें खुद को साबित करने के लिए वहां जाने की जरूरत नहीं'

Wed, 09 Mar 2022 04:06 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 09 Mar 2022 04:06 PM IST
विज्ञापन
South superstar Suriya talked about working in bollywood industry in a press meet
सूर्या शिवकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार सूर्या आजकल 'जय भीम' की सफलता को एंजॉय करने के साथ अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कोच्चि में अपनी आगामी फिल्म 'एथरक्कुम थुनिंधवन' के प्रचार के दौरान मीडिया से बाचतीच की। इस बातचीत के दौरान सूर्या से बॉलीवुड में काम करने को लेकर सवाल पूछे गए, जिसका उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।

 
 
South superstar Suriya talked about working in bollywood industry in a press meet
सूर्या - फोटो : social media

बॉलीवुड में काम करने की जरूरत नहीं
अभिनेता सूर्या से जब पूछा गया कि क्या वह बॉलीवुड में काम करना चाहते हैं, तब उन्होंने कहा कि, "मैं और जो दक्षिण भारतीय अभिनेता यहां जो काम कर रहे हैं, हम बॉलीवुड को हमारे बारे में बात करने पर मजबूर करेंगे। बेशक यह एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री और एक बड़ा मंच है। मौका मिला तो मैं बॉलीवुड में जरूर काम करूंगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमें खुद को साबित करने के लिए वहां जाने की जरूरत है। " 


 
South superstar Suriya talked about working in bollywood industry in a press meet
सूर्या - फोटो : Twitter

महिलाओं को किया संबोधित 
इस दौरान सूर्या ने विश्व की सारी महिलाओं को 'विश्व महिला दिवस' की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि यह इन्हीं लोगों का प्यार और बलिदान है, जो हमारी दुनिया को सुंदर बनाता है। हमें महिलाओं से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। सूर्या आगे कहते हैं कि "अगर कोई मेहमान हमारे घर आता है हम अपनी बेटियों को ही उनका ख्याल रखने के लिए बोलते हैं न की बेटों को। ऐसा क्यूं? यह बदलाव हमें खुद और हमारे घर से शुरू करने की जरूरत है।"


 
विज्ञापन
विज्ञापन
South superstar Suriya talked about working in bollywood industry in a press meet
सूर्या

मलयालम फिल्मों में करना चाहते हैं काम
मलयालम फिल्मों में काम करने की बात पर सूर्या ने कहा, "मैं यहां भी भाषा के बैरियर को नहीं तोड़ सकता हूं, लेकिन मैं मलयालम इंडस्ट्री में कम से कम एक फिल्म तो करना चाहूंगा।" उन्होंने कहा कि वह मलयालम फिल्म 'भीष्मपर्वम' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 


 
विज्ञापन
South superstar Suriya talked about working in bollywood industry in a press meet
सूर्या - फोटो : instagram/actorsuriya

ये है आगामी फिल्म की कहानी
अपनी आने वाली फिल्म 'एथरक्कुम थुनिंधव' के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि उसकी कहानी ऐसी है, जो किसी भी परिवार में हो सकती है। वे कहते हैं,"यह फिल्म ऐसे टॉपिक पर बनी है, जो किसी भी परिवार में हो सकती है।"


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed