रॉनी स्क्रूवाला की बहुप्रतीक्षित फिल्म मिशन मजनू की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म मिशन मजनू लंबे समय से चर्चा में है, आखिरकार अब मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। रॉनी स्क्रूवाला ने इस फिल्म को आरएसवीपी और गिल्टी बाय एसोसिएशन के साथ मिलकर बनाया है। मेकर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का पोस्ट शेयर कर 'मिशन मजनू' की रिलीज डेट की जानकारी दी है।
Mission Majnu: रॉ एजेंट बनकर छाने को तैयार हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, इस दिन रिलीज होगी 'मिशन मजनू'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए दी रिलीज की जानकारी-
फिल्म निर्माताओं ने रिलीज डेट के साथ 'मिशन मजनू' का पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ जलती हुई बिल्डिंग के बीच से निकल रहे हैं और उनके एक हाथ में बंदूक है। फैंस को उनका ये लुक बेहद पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि ये फिल्म एक रॉ एजेंट सच्ची कहानी पर आधारित है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म-
निर्माताओं ने फिल्म रिलीज की डेट 10 जून तय की है। आरएसवीपी ने अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, लक्ष्य निर्धारित है, पाकिस्तान के दिन में भारत के सबसे साहसी रॉ मिशन का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाइए। सच्ची घटनाओं से प्रेरित 'मिशन मजनू' 10 जून 2022 को रिलीज हो रही है।
रॉ एजेंट का कहानी को दिखाती है 'मिशन मजनू'
शांतनु बागची द्वारा निर्देशित फिल्म 'मिशन मजनू' की कहानी पाकिस्तान की धरती पर भारत के सबसे महत्वाकांक्षी रॉ ऑपरेशन पर आधारित है। यह फिल्म 1970 के दशक में असली घटनाओं से प्रेरित है। यह फिल्म एक साहसिक जासूसी थ्रिलर होगी। यह फिल्म देश के ऐसे जांबाज सिपाहियों की कहानी सबके सामने लेकर आएगी, जो देश सेवा में अपनी जान कुर्बान कर देते हैं, लेकिन उनकी कहानियां कभी किसी के सामने नहीं आती।
मिशन मजनू से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रश्मिका मंदाना
फिल्म 'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। वह इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।