सपना चौधरी (Sapna Choudhary) केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि देश भर में 'देसी गर्ल' के नाम से जानी जाती हैं। हरियाणवी गानों पर लोगों को दीवाना बनाने वालीं सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह नए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। पिछले साल शादी और फिर एक बच्चे की मां बनने के बाद सपना लगातार सुर्खियों में बनी रहीं। इसी बीच सपना ने एक फोटोशूट की तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं जो इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं।
सपना चौधरी का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, साड़ी में देसी लुक के फैंस हुए दीवाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सपना ने हाल ही में अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की हैं जिसमें वह नीले रंग की डिजाइनर साड़ी में नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें एक बार फिर फैंस के बीच छा गई हैं। उनकी ये तस्वीरें देखने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
सपना का ये डीवा लुक लोगों का काफी पसंद आ रहा है। इसमें वह काफी स्टाइलिश और खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों सपना के चाहने वाले खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने तो सपना के लिए लिखा कि 'नीला-नीला चांद।'
मां बनने के बाद सपना चौधरी के लगातार कई नए गाने लगातार रिलीज हो चुके हैं। 'चंद्रवाल', 'छन-छन', 'चटक-मटक' और 'लोरी' इस लिस्ट में शामिल हैं। यूट्यूब पर इन गानों ने धमाल मचाया हुआ है। सपना चौधरी का नया गाना ‘लोरी’ जनवरी 2021 में ही रिलीज हुआ जो तेजी से सबकी जुबां पर चढ़ गया। बता दें कि यह गाना एक बच्चे के प्रति मां के प्यार और परवरिश पर आधारित है।
गौरतलब है कि सपना चौधरी ने साल 2020 में जनवरी में अपने ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू संग सात फेरे लिए थे। इसके बाद अक्तूबर में उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। कुछ दिनों पहले सपना ने बेटे की फोटो भी शेयर की थी जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। सपना चौधरी के पति वीर साहू हरियाणवी गाने लिखने के साथ-साथ एक्टिंग भी करते हैं। 8 मार्च को सपना चौधरी का नया गाना रिलीज होने जा रहा है. जिसका नाम है गुंडी. इस गाने का टीजर रिलीज कर दिया गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।