डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी अपने गानों और ठेठ हरियाणवी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आज सपना की पहचान सिर्फ हरियाणा ही नहीं पूरे देश में है। सपना अपने शानदार मूव्स और गानों से लोगों का दिल जीत लेती हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस को भी उनका ये अंदाज काफी पसंद आता है। हाल ही में उन्होंने अपने नए गाने पर एक वीडियो शेयर किया है।
Sapna Choudhary: ‘चक्की नीचे भूत’ देख बढ़ गईं सपना चौधरी की धड़कन, वीडियो में पिया से शिकायत करती आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने हाल ही में रिलीज हुए गाने 'चक्की नीचे भूत' पर वीडियो बनाया है। इस वीडियो में वह नीले रंग के सूट में सिर पर पल्लू लिए नजर आ रही हैं। साथ ही हाथों में नीली और गोल्डन रंग की चूड़ियां पहने हुए सपना काफी खूबसूरत लग रही हैं। फैंस भी सपना की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'मैम आप बेस्ट हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'बहुत बढ़िया मैम, आप मुझे बहुत पसंद हैं।' वीडियों में सपना अपने पिया से घर में भूत के घूस आने की शिकायत कर रही हैं।
सपना चौधरी और रेणुका पवार का गाना 'चक्की नीचे भूत' 20 जून को रिलीज हुआ है। गाना अभी भी यूट्यूब पर 11 नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में दिखाया गया है कि सपना के घर में भूत घूस आया है और उन्हें बहुत डर लग रहा है, जिसे देखकर आपको खूब मजा आएगा। सपना का ये गाना उनके बाकी गानों से एकदम अलग है। इसे देखकर आपका ठुमके लगाने का भी मन करेगा और ये हंसी भी दिलाएगा।
बता दें कि सपना चौधरी के गानों को लेकर लोगों में क्रेज देखने को मिलता है। बीते कुछ दिनों में सपना के तीन गाने सोने की तगड़ी, हरियाणा के पापी और चक्की नीचे भूत रिलीज हुए हैं। सभी गानों को फैंस का खूब प्यार मिला है।