फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: चलती कार में डांस करती नजर आईं सपना चौधरी, ट्रक में सवार महिलाएं भी देखकर थिरक उठीं

Sat, 17 Sep 2022 06:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 17 Sep 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary shares her dance video on Love You Gori Re song in moving car
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

देसी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के डांस के दीवानों की कमी नहीं है। उनका गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। इन दिनों सपना चौधरी के गाने 'लव यू गोरी रे' की धूम मची हुई है। सोशल मीडिया पर भी यह गाना ट्रेंड में हैं। इसके अलावा ही हाल ही में सपना चौधरी ने भी एक वीडियो साझा की है, जिसमें वह चलती कार में इस गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि सपना की कार के आगे चल रहे ट्रक में सवार महिलाएं भी सपना चौधरी को देख डांस करने लगीं। 

Sapna Choudhary shares her dance video on Love You Gori Re song in moving car
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने डांस वीडियोज और स्टाइलिश फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर सपना चौधरी ने एक कमाल का वीडियो शेयर किया है, जो आपका दिन बना देगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी कार की फ्रंट सीट पर सवार हैं और गाना चल रहा है 'लव यू गोरी रे...'। कार में बैठे-बैठे ही सपना चौधरी इस गाने पर डांस करना शुरू कर देती हैं।

Sapna Choudhary shares her dance video on Love You Gori Re song in moving car
सपना चौधरी का नया गाना लव यू गोरी रे रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी की कार के आगे एक मिनी ट्रक चल रहा है। इसमें कई महिलाएं भी सवार हैं। सपना चौधरी को डांस करते देख महिलाओं ने भी डांस करना शुरू कर दिया। वीडियो काफी दिलचस्प है। इसमें देखा जा सकता है कि ट्रक में सवार महिलाएं डांस के मामले में सपना चौधरी को पूरी टक्कर दे रही हैं। महिलाओं का डांस देख सपना चौधरी भी बेहद खुश हैं। उन्होंने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'खुश थे,खुश हैं और खुश रहेंगे गुमान से कहते है, देसी थे, देसी हैं और देसी रहेंगे शान से कहते है! गाने को भरपूर प्यार देने के लिए शुक्रिया। इसके साथ सपना चौधरी ने हार्ट इमोजी भी बनाया है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary shares her dance video on Love You Gori Re song in moving car
सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो

सपना चौधरी के इस वीडियो को काफी प्यार मिल रहा है। हर कोई सपना और ट्रक में सवार महिलाओं का उत्साह देखकर खुश है। एक यूजर ने लिखा, 'म्हारा हरियाणा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दीवाने है सपना जी आपके ये सब कुछ भी कर सकते है।' एक यूजर ने लिखा, 'आपको देखकर वे बेहद खुश हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed