सब्सक्राइब करें

केजरीवाल के 'थप्पड़ कांड' पर पहली बार सपना चौधरी बोलीं- भगवान ने जवाब दे दिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 06 May 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary speak over arvind kejriwal slap controversies
Sapna Choudhary, Arvind Kejriwal - फोटो : social media

अरविंद केजरीवाल को हाल में रैली के दौरान एक शख्स ने थप्पड़ जड़ दिया था। इस हमले के बाद पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अब इस मामले पर हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने बयान दिया है। सपना ने इसे केजरीवाल के उस बयान से जोड़ दिया है जिसमें उन्होंने मनोज तिवारी को नाचने वाला बताया था।



CBSE Board 10वीं परीक्षा 2019 का परिणाम देखने के लिए क्लिक करें

Trending Videos
Sapna Choudhary speak over arvind kejriwal slap controversies
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ट्विटर

हाल ही में पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की में रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने आप प्रत्याशी दिलीप पांडेय के समर्थन में वोट मांगे थे। इस दौरान उन्होंने मनोज तिवारी को नाचने वाला कह दिया था। केजरीवाल ने कहा था कि, मनोज तिवारी नाचता बहुत अच्छा है, पांडेय जी को नाचने नहीं आता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary speak over arvind kejriwal slap controversies
Manoj Tiwari
"इस बार काम करने वाले को वोट देना, नाचने वाले को वोट मत देना"

उन्होंने ये तक कहा था कि मनोज तिवारी नाचता बहुत अच्छा है, पांडेय जी को नाचने नहीं आता, पांडेय जी को काम करना आता है। इस बार काम करने वाले को वोट देना, नाचने वाले को वोट मत देना। सपना चौधरी से केजरीवाल के इस बयान पर प्रतिक्रिया पूछी गई थी तो उन्होंने कहा कि किसी के प्रोफेशन को लेकर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, ये बहुत गलत बयान है। सपना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इसका जवाब मिलेगा।
Sapna Choudhary speak over arvind kejriwal slap controversies
Sapna Chaudhary, Pawan Chawla - फोटो : social media

इसके बाद जब शनिवार को रैली के दौरान केजरीवाल को एक शख्स ने थप्पड़ मारा था तो इस पर सपना की प्रतिक्रिया पूछी गई। इस पर सपना ने कहा, 'देखा आपने, मैंने कहा था.. भगवान ने उन्हें अपने आप ही जवाब दे दिया है, हमें जवाब देने की जरूरत ही नहीं।'

विज्ञापन
Sapna Choudhary speak over arvind kejriwal slap controversies
Sapna Chaudhary - फोटो : instagram

सपना चौधरी मनोज तिवारी के साथ लगातार चुनावी रैलियों में जा रही हैं। सपना ने कहा कि मनोज तिवारी के लिए वोट मांगते हुए उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

CBSE Board 10वीं परीक्षा 2019 का परिणाम देखने के लिए क्लिक करें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed