{"_id":"5e5bb4e48ebc3ec723518a52","slug":"sapna-choudhary-transformation-look-after-bigg-boss-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो साल में इतनी बदल गईं सपना चौधरी, ग्लैमरस लुक के आगे अभिनेत्रियां भी फेल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दो साल में इतनी बदल गईं सपना चौधरी, ग्लैमरस लुक के आगे अभिनेत्रियां भी फेल
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 02 Mar 2020 07:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
sapna chaudhary
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सपना चौधरी हरियाणा में तो हमेशा से ही पॉपुलर रही हैं लेकिन बिग बॉस ने उनकी लोकप्रियता में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की है। करोड़ों दिलों की धड़कन सपना चौधरी पहले केवल स्टेज शो ही किया करती थीं लेकिन लोकप्रियता बढ़ने के साथ उन्होंने स्टेज शो कम कर दिए हैं। सपना अब एक के बाद एक फिल्में और म्यूजिक वीडियो एलबम कर रही हैं। 'बिग बॉस 11' (2017-18) में हिस्सा लेने के बाद उनके लुक्स में भी काफी बदलाव आया है। गांव की छोरी से अलग सपना अपनी खूबसूरती से किसी भी ग्लैमरस अभिनेत्री को टक्कर देती हैं।
2 of 9
Sapna Choudhary
- फोटो : instagram
सपना चौधरी के निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने बहुत ही कम उम्र में पिता को खो दिया। जिसके बाद घर की जिम्मेदारी सपना पर आ गई। उन्होंने अपनी मां, भाई और बहन के लिए काम करना शुरू कर दिया। सपना लगातार स्टेज डांस करती थीं। उनके गाने और डांस स्टेप सुपरहिट रहे।
3 of 9
sapna choudhary
- फोटो : social media
सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई रोहतक से ही की। साल 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र केवल 12 साल थी। घरवालों की मदद के लिए सपना चौधरी सिंगिंग और डांसिंग करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
Sapna Choudhary
- फोटो : instagram
सपना ने धीरे-धीरे पूरे हरियाणा में खूब नाम कमाया। उनका पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 में हरियाणा के कैथल जिले में हुआ। उस प्रोग्राम के लिए सपना को पैसे नहीं मिले लेकिन अगले ही प्रोग्राम के लिए उन्होंने करीब 3 हजार रुपये की कमाई की।
विज्ञापन
5 of 9
Sapna Choudhary
- फोटो : instagram
सपना चौधरी की जिंदगी में वो दौर ऐसा था जब वो एक दिन में 30 से 35 प्रोग्राम करती थीं। लगातार काम करते हुए सपना थक भी जाती थीं लेकिन परिवार की स्थिति ऐसी नहीं थी कि वो घर पर बैठ सकें। सपना ने अपने पैसे से बड़ी बहन की शादी की। शुरुआती दिनों में 3 हजार रुपये कमाने वालीं सपना आज एक शो के लाखों रुपये लेती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।