{"_id":"62135c6ecd96564abf7641a0","slug":"sapna-choudhary-video-viral-on-manne-aave-hichki-song","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sapna Choudhary: म्यूजिक वीडियो में सपना चौधरी ने खूब दिखाए लटके-झटके, वायरल हुआ ‘देसी क्वीन’ का गाना ‘बलम की याद में आवे हिचकी’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sapna Choudhary: म्यूजिक वीडियो में सपना चौधरी ने खूब दिखाए लटके-झटके, वायरल हुआ ‘देसी क्वीन’ का गाना ‘बलम की याद में आवे हिचकी’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 21 Feb 2022 03:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी अपने बेबाक अंदाज और लाखों दिलों की धड़कने बढ़ाने वाले ठुमकों के लिए जानी जाती हैं। सपना इस समय स्टेज शो से तो दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में सपना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लाल रंग की ड्रेस में हैं और कह रही हैं कि उन्हें अपने बलम की याद सता रही है।
2 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में सपना 'मन्ने आवे हिचकी' गाने पर शानदार एस्सप्रेशन दे रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा है, 'कागा भी बोल्या है'। सपना के एक्सप्रेशन पर फैंस फिदा हैं और जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, 'आप बेस्ट हैं'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप इसीलिए तो रियल क्वीन हैं'।
3 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सपना का हर वीडियो आते ही छा जाता है। फैंस को भी उनके नए वीडियोज का इंतजार रहता है। सपना के नया म्यूजिक वीडियो 'बलम की याद में आवे हिचकी' रिलीज हो गया है, जिसपर उन्होंने अपना रील वीडियो बनाया है। इस म्यूजिक वीडियो में सपना ने घाघरा-चोली पहनकर खूब लटके-झटके दिखाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सपना चौधरी के डांस ने फिर किया घायल
- फोटो : sapna choudhary instagram
शादी और फिर मां बनने के बाद इस समय सपना अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। सपना ने डांस भले ही मजबूरी में शुरु किया था, लेकिन आज वह अपनी मेहनत के दम पर इस मुकाम पर पहुंची हैं। सपना चौधरी बिग बॉस 11 में कंटेस्टेंट के रुप में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'नानू की जान' और 'वीरे दी वेडिंग' में स्पेशल आइटम नंबर भी किया था। वह आए दिन अपने डांस और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।