{"_id":"5c96a907bdec22140966df28","slug":"sapna-choudhary-wanted-to-suicide-and-kill-herself","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुश्किलों भरा रहा है सपना चौधरी का सफर, लोगों से तंग आकर खा लिया था जहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुश्किलों भरा रहा है सपना चौधरी का सफर, लोगों से तंग आकर खा लिया था जहर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shubham
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
Sapna Choudhary
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा की मशहूर डांसर और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी सपना चौधरी बहुत बोल्ड हो चुकी हैं। देशभर में उनके लाखों चाहने वाले हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब सपना अपनी जिंदगी खत्म कर लेना चाहती थीं। उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी।
2 of 9
sapna chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी को एक कार्यक्रम में गाई एक रागनी ने विवादों में ला दिया था। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाया था। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। इस पर दलित समाज बिगड़ गया और कहा गया कि गीत के माध्यम से उन्होंने पूरी जाति को ‘बावला’ कहकर अपमानित किया है।
3 of 9
sapna chaudhary
रागनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि सपना ने गीत के माध्यम से दलित कौम का अपमान किया है। गायिका का यह गीत यू-ट्यूब पर अपलोड भी किया गया। चौहान ने बताया था कि वे स्वयं उसी जाति से संबंध रखते हैं, जिस जाति का अपमान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
sapna chaudhary
इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत सामाजिक संगठन निगाहें के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सपना और उनकी मंडली के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित आईपीसी की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया था। साथ ही जांच के लिए एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 9
एक्ट्रेस सपना चौधरी
ये सब होने के बाद हरियाणवी म्यूजिक कम्पनी मोर म्यूजिक ने डांसर और कलाकार सपना चौधरी से नाता तोड़ लिया। मोर म्यूजिक कम्पनी के संचालक राजेश मोर ने ऐलान कर दिया कि सपना चौधरी से उनकी कम्पनी का कोई ताल्लुक नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।