प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर एक नया अभियान शुरू किया है। #VoteKar नाम के इस अभियान के बारे में ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने ने लगभग सभी बॉलीवुड सेलेब्स को इस अभियान में शामिल होने के लिए कहा है।
प्रधानमंत्री मोदी के #VoteKar कैंपेन को मिला बॉलीवुड का पूरा साथ, सेलेब्स ने की वोट करने की अपील
इसके लिए पीएम मोदी ने प्रोड्यूसर एकता कपूर से लेकर परिणीति चोपड़ा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सुशांत सिंह राजपूत, कार्तिक आर्यन और कृति सेनन, राजकुमार राव, मधुर भंडारकर, अनिल कपूर, अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, रितिक रोशन जैसे बॉलीवुड स्टार्स को ट्विटर पर टैग करते हुए लोगों को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।
A request to @ektaravikapoor, @ParineetiChopra and @SidMalhotra- As prominent Indians whose achievements are much admired, your voice has immense reach.
I appeal to you to raise voter awareness and strengthen democracy. #VoteKar
प्रधानमंत्री के इस अभियान को बॉलीवुड से भी पूरा सपोर्ट मिल रहा है। फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने पीएम मोदी के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा- 'डियर प्रधानमंत्री, मैं ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करने की पूरी कोशिश करूंगी। यह मेरा सौभाग्य होगा कि मैं अपने प्रजातंत्र को मजबूत करने के लिए कुछ कर सकूं।'
Dear Hon'ble Prime Minister, I will strive to do the best within my capacity to encourage people to vote. It’s a privilege to be able to help strengthen our democracy! #VoteKar https://t.co/VMyrBaYWPL
अनिल कपूर ने लिखा- एक वोट से भी बहुत फर्क पड़ सकता है। इस महान राष्ट्र के नागरिक के रूप में वोट करना हमारा कर्तव्य है और मतदान करना हमारा अधिकार भी है। इसलिए कृपया 2019 के लोकसभा चुनाव में देश के बेहतर, उज्जवल और मजबूत भविष्य के लिए वोट करें।
One vote can make all the difference. As citizens of this great nation, it is our duty & right to vote. So pls make it a point to vote in the 2019 Lok Sabha elections for a better, brighter & stronger India! #VoteKar @narendramodi https://t.co/GUhG5JWxR4
Thank you PM @narendramodi for the compassion with which you work for our country. Yes! It is through our vote we ensure a govt. we need and we deserve. So my fellow Indians! Please vote in the coming elections to keep the flag of our democracy flying. Jai Ho!! 🇮🇳 #VoteKar https://t.co/8pbcZN1VPh
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 24, 2019
