{"_id":"5c984983bdec2214161d5a5e","slug":"mona-shourie-kapoor-death-anniversary-some-lesser-known-facts-about-boney-kapoor-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी-बोनी कपूर की शादी से बुरी तरह टूट गई थीं मोना कपूर, इंटरव्यू में किए थे चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी-बोनी कपूर की शादी से बुरी तरह टूट गई थीं मोना कपूर, इंटरव्यू में किए थे चौंकाने वाले खुलासे
बोनी कपूर की दूसरी पत्नी और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे लेकिन आज हम बात कर रहे हैं बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की। मोना कपूर की आज डेथ एनिवर्सिरी है। साल 2012 में कैंसर की बीमारी की वजह से बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर इस दुनिया से रुख्सत हो गई थीं।
2 of 5
मोना कपूर, बोनी कपूर बच्चों के साथ
मोना की अंतिम यात्रा में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंची थीं। लेकिन श्रीदेवी का न पहुंचना उस वक्त कोई आश्चर्य का विषय नहीं था। क्योंकि बोनी के बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर श्रीदेवी को पसंद नहीं करते थे। साल 1996 को जब बोनी कपूर और श्रीदेवी ने शादी कर ली तब जाकर मोना कपूर को एहसास हुआ कि उनका घर टूट चुका है।
3 of 5
मोना कपूर बच्चों के साथ
श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी से दुखी मोना ने एक बार 2007 के एक इंटरव्यू में कहा था कि बोनी के साथ मेरी अरेंज मैरिज हुई थी। बोनी मुझसे 10 साल बड़े थे। जब मैंने उनसे शादी की, तब मेरी उम्र 19 साल थी। हमारी शादी 13 साल पुरानी थी। यही वजह है कि जब मुझे पता चला कि मेरे पति किसी और से प्यार करते हैं तो धक्का लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोना कपूर बच्चों के साथ
मोना कपूर ने कहा था- बोनी को अब मेरी नहीं किसी और की जरूरत थी। दूसरा मौका देने के लिए रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा था क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। उनका रिश्ता कायम हो चुका था। मेरा इससे बाहर निकलना ही बेहतर था। उन्होंने इस रिश्ते के दर्द को चुपचाप बर्दाश्त कर लिया। मोना ने इंटरव्यू में ये भी कहा था कि दोनों की शादी का बच्चों पर भी बुरा असर पड़ा। मेरा बेटा अर्जुन और बेटी अंशुला तब स्कूल में थे। स्कूल में मेरे बच्चों को बुरे-बुरे तानों का सामना करना पड़ा लेकिन वे स्ट्रॉन्ग बने और पूरी कंडीशन को समझा।
विज्ञापन
5 of 5
मोना कपूर
बता दें श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी से सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। ऐसे में मोना शौरी कपूर ने अकेले ही बेटे अर्जुन और अंशुला की परवरिश की। शायद यही वजह है कि अर्जुन ने कभी श्रीदेवी को मां का दर्जा नहीं दिया। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था कि श्रीदेवी सिर्फ उनके पिता की पत्नी हैं उनकी मां नहीं। लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद ये सारी कड़वाहट दूर हो गई और अर्जुन ने खुले दिल से अपनी सौतेली बहनों को अपना लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।