सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sapna Choudhary: सपना चौधरी अब भोजपुरी फिल्मों में मचाएंगी धमाल, निरहुआ के साथ जोड़ी बनाकर करेंगी आम्रपाली की छुट्टी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 23 Jan 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary Nirahua Bhojpuri Movie they will share screen together
सपना चौधरी और निरहुआ - फोटो : फाइल

Sapna Choudhary Nirahua Bhojpuri Movie: हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने अब भोजपुरी सिनेमा में अभिनय करने का मन बना लिया है। जी हां! सपना को भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ एक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिला है। यह एक मेगा बजट फिल्म है।

Trending Videos
Sapna Choudhary Nirahua Bhojpuri Movie they will share screen together
सपना चौधरी - फोटो : insatgram

माना जा रहा है कि निरहुआ और सपना चौधरी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा को एक नई पहचान दे सकती है। सपना चौधरी की पहचान अब तक एक डांसर की रही है। उन्होंने अपने नृत्य से ही दर्शकों का मनोरंजन करना शुरू किया। उनके कुछ गीत इतने हिट हुए के हरियाणा के आसपास के इलाकों में भी सपना चौधरी को बड़ी पहचान मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary Nirahua Bhojpuri Movie they will share screen together
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary

राष्ट्रीय स्तर पर सपना को पहचान मिली हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 11वें सीजन का हिस्सा बनकर। इस शो की मेजबानी अभिनेता सलमान खान करते हैं। सपना को इस शो में बहुत पसंद किया गया। हालांकि, वह विजेता नहीं बन पाईं।

Sapna Choudhary Nirahua Bhojpuri Movie they will share screen together
सपना चौधरी - फोटो : फाइल

सपना ने वर्ष 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'जर्नी ऑफ भांगओवर' में एक आइटम नंबर किया। इसके बाद वह 'वीरे की वेडिंग' फिल्म में भी एक गीत 'हट जा ताऊ' पर प्रस्तुति देते हुए नजर आईं। वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'नानू की जानू' में सपना चौधरी को एक अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया। इस फिल्म में अभय देओल मुख्य भूमिका में रहे। और अब वह भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ने जा रही हैं।

विज्ञापन
Sapna Choudhary Nirahua Bhojpuri Movie they will share screen together
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary

सपना चौधरी को भोजपुरी सिनेमा में लाकर इसके निर्माता भोजपुरी फिल्मों का हरियाणा में एक नया बाजार तलाशने की कोशिश में हैं। हरियाणा के कृषि उद्योग में अधिकतर काम बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मजदूर ही करते हैं। हरियाणा में सपना का स्टेज डांसर के तौर पर भी बड़ा नाम रहा है। उनके लटके झटके देखने के लिए लाखों की भीड़ जुटती हैं। ये बात और है कि सपना चौधरी को फिल्मों में लोगों ने इसके पहले पसंद नहीं किया। हालांकि, भोजपुरी फिल्मकारों का मानना है कि सपना के आने से भोजपुरी की मौजूदा अभिनेत्रियों को दिक्कत हो सकती है। खासतौर से इसमें आम्रपाली का नाम शामिल है, जिनकी अधिकतर फिल्में निरहुआ के साथ ही रही हैं।

'मायावती' के बाद अब परदे पर आएगी मुलायम की कहानी, मिमोह चक्रवर्ती ने धरा शिवपाल सिंह यादव का रूप

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed