बॉलीवुड स्टारकिड्स अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने से पहले ही काफी चर्चाओं में रहते हैं। लेकिन आज हम आपको इनसे जुड़ी किसी खबर के बारे में नहीं बल्कि इनकी शैक्षणिक योग्यता के बारे में बताने जा रहे हैं। सूची में शामिल स्टारकिड्स में से कई अभिनय के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुके हैं, वहीं कई फिल्म प्रोडक्शन व फाइन आर्ट्स में स्नातक कर रहे हैं। पढ़िए...
Star kids Education: किसी ने अभिनय के लिए छोड़ी पढ़ाई, तो कोई है कोलंबिया से स्नातक, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं ये स्टारकिड्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा अली खान
अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री एंड पॉलिटिकल साइंस में स्नातक किया है।
अनन्या पांडे
अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ़ सदर्न कैलिफोर्निया, लॉस एंजिलिस में दाखिला लिया था। हालांकि अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2' का ऑफर मिलने के बाद अभिनेत्री ने स्नातक की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।
आर्यन खान
अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने लंदन के सेवनओक्स हाई स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से फाइन आर्ट, सिनेमेटिक आर्ट्स, फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शन में स्नातक किया है।
सुहाना खान
अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया है। सुहाना अभी टिस्क स्कूल ऑफ़ आर्ट्स से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं।