फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व गृह मंत्री के बेटे को देखते ही सैफ की बेटी सारा ने मुंह मोड़ा, 2 साल पहले हुआ था ब्रेकअप

Mon, 13 May 2019 12:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 13 May 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan and ex boyfriend veer pahariya spoted soty 2 screening
sara ali khan, veer pahariya - फोटो : social media

एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपनी दो फिल्मों केदारनाथ और सिम्बा से एक्टिंग की धाक जमा चुकी हैं। फिल्म प्रमोशन के दौरान सारा जिस तरह इंटरव्यू में सवालों के जवाब देती हैं क्रिटिक्स ने उनकी सराहना की थी। लाखों दिलों पर राज करने वालीं सारा ने एक चैट शो में यह कहकर सबको चौंका दिया था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। कम ही लोगों को पता है कि फिल्मों में आने से पहले सारा का ब्रेकअप हो चुका है।

sara ali khan and ex boyfriend veer pahariya spoted soty 2 screening
sara ali khan, veer pahariya - फोटो : social media

कुछ समय पहले सारा अली खान ने बताया था कि उन्होंने आज तक केवल वीर पहाड़िया को डेट किया है। वीर पहाड़िया पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। सारा ने कहा कि 'हमारे रिश्ते के बीच किसी तरह की परेशानी भी नहीं आई थी और ना ही वीर ने मेरा दिल तोड़ा था, एक अच्छे मोड़ पर हमने सब कुछ अपनी मर्जी से ही खत्म कर दिया।' एक साल रिलेशनशनिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप साल 2017 में हो गया था। अब करीब 2 साल बाद सारा और वीर का आमना-सामना हुआ। 

sara ali khan and ex boyfriend veer pahariya spoted soty 2 screening
sara ali khan, veer pahariya - फोटो : social media

एक वेबसाइट के मुताबिक, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की स्क्रीनिंग में सारा और वीर दोनों पहुंचे थे। SOTY 2 की एक्ट्रेस अनन्या पांडे जहां सारा की अच्छी दोस्त तो हैं ही साथ ही वीर से भी उनकी खूब बनती है। अनन्या की गेस्ट लिस्ट में दोनों ही शामिल थे। स्क्रीनिंग हॉल में सारा, वीर से काफी दूर बैठी थीं। दोनों ने एक दूसरे को देखा भी, लेकिन कोई बात नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan and ex boyfriend veer pahariya spoted soty 2 screening
Sara Ali Khan - फोटो : instagram

फिल्म की स्क्रीनिंग खत्म होते ही सारा वहां से निकल आईं जबकि अनन्या बाकी के अपने दोस्तों से बात करती हुई दिखीं। माना जा रहा है वीर के होने की वजह से ही सारा जल्दी चली गईं। ऐसे में साफ है कि वीर के साथ दोबारा दोस्ती बढ़ाने में सारा की कोई दिलचस्पी नहीं है।

विज्ञापन
sara ali khan and ex boyfriend veer pahariya spoted soty 2 screening
Sara Ali Khan - फोटो : social media

सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सारा के साथ कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका है। दिल्ली और उदयपुर के बाद फिलहाल इसकी शूटिंग मुंबई में हो रही है। यह फिल्म अगले साल वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed