फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा सारा-जान्हवी का वर्कआउट वीडियो, मालदीव के एक ही होटल में रुकी हैं दोनों

Wed, 21 Apr 2021 08:17 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Wed, 21 Apr 2021 08:17 AM IST
विज्ञापन
sara ali khan and janhvi kapoor duo workout together in maldives video gone viral on social media
सारा अली खान, जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95

कोरोना काल के बीच बॉलीवुड स्टार के लिए इन दिनों मालदीव सबसे अच्छा वैकेशन डेस्टिनेशन बन गया है। अपने काम से फुरसत पाते ही सेलेब्स मालदीव चले जाते हैं। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के बाद कई बॉलीवुड स्टार छुट्टियां मनाने मालदीव पहुंच गए हैं। और देखा गया है कि जो भी सितारा मालदीव पहुंचता है उसके बाद वो पल पल की अपडेट सोशल मीडिया के माध्यम से जरूर देता नजर आता है। इस समय जान्हवी कपूर और सारा अली खान भी मालदीव में हैं और दोनों यहां का भरपूर आनंद ले रही हैं।

sara ali khan and janhvi kapoor duo workout together in maldives video gone viral on social media
जान्हवी कपूर - फोटो : Insatagram- @janhvikapoor

बता दें कि जान्हवी पहले से मालदीव में थी। वहीं, कुछ दिन पहले सारा भी यहां पहुंची हैं। दोनों एक ही होटल में ठहरी हुई हैं। दोनों युवा अभिनेत्रियों का साथ में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में ये वर्कआउट करती दिख रही हैं। यहां दोनों ही एक दूसरे की जिम पार्टनर बनी हैं। शॉर्ट्स और स्पोर्ट्स ब्रा पहनकर वर्कआउट करते हुए इनका वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

sara ali khan and janhvi kapoor duo workout together in maldives video gone viral on social media
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95

इस वीडियो को सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जब से वीडियो शेयर किया गया है ये तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, सारा ने इस वीडियो पर कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि 'इसी तरह आपको धीरे धीरे गोल्डन ग्लो मिलेगा।' इस पोस्ट में ट्रेनर नम्रता पुरोहित को टैग किया गया है। और कहा गया है ज्यादा जानकारी के लिए उनसे संपर्क करें।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan and janhvi kapoor duo workout together in maldives video gone viral on social media
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95

मालदीव में इन दिनों कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे हुए हैं। सारा और जान्हवी के अलावा यहां रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी भी हैं। सभी अपने इस वैकेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
sara ali khan and janhvi kapoor duo workout together in maldives video gone viral on social media
सारा अली खान, जान्हवी कपूर - फोटो : Social media

सारा और जान्हवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं, जान्हवी को पिछली बार फिल्म 'रूही' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा भी थे। एक्ट्रेस फिल्म 'गुड लक जेरी' में भी काम कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed