{"_id":"5c8ace59bdec2213e806f656","slug":"sara-ali-khan-apologise-to-sushant-singh-rajput-and-ranveer-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर और सुशांत से माफी मांगने को क्यों मजबूर हुईं सारा, किस बुरी आदत की शिकार हैं सैफ की बेटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर और सुशांत से माफी मांगने को क्यों मजबूर हुईं सारा, किस बुरी आदत की शिकार हैं सैफ की बेटी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 15 Mar 2019 03:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sara,Ranveer,Sushant
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सारा अली खान ने अभी तक सिर्फ 2 ही फिल्में की हैं लेकिन इन्हीं से उन्होंने अपनी मजबूत पहचान बना ली है। सारा ने केदारनाथ नाथ से अपना डेब्यू किया था, इसके बाद उनकी फिल्म सिंबा ने बॉक्स ऑफिस अच्छी कमाई की थी। सारा इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में सारा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने अपनी एक बुरी आदत के लिए सुशांत सिंह राजपूत और रणवीर सिंह से माफी मांगी है।
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में अपनी इस बुरी आदत का खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें नेचुरल चीजें बहुत पसंद है। सारा ने कहा, 'मैं चेहरे पर कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स लगाने से ज्यादा घरेलू नुस्खे करना पसंद करती हूं। मैं अपने बालों को चमकदार बनाने के लिए इसमें प्याज का रस लगाती हूं, देखने में यह बहुत अच्छा लगता है, लेकिन इससे आपके कोस्टार को काफी मुश्किल होती है।'
3 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
सारा ने हंसते हुए बताया, 'शूटिंग के दौरान जब मैं ऐसा करती थी तो दोनों को बता देती थी। रणवीर ने तो पूछा भी कि ये क्यों करती हो। मैं कहती थी ऐसा मैंने अपने बालों को चमकदार बनाने के लिए किया है, ये बहुत खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं, लेकिन तुम्हें इसकी बदबू झेलनी होगी। सारा ने कहा, 'मैंने इसके लिए दोनों से माफी भी मांगी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sara alii khan with amrita singh
- फोटो : social media
बीते दिनों सारा ने अमृता सिंह और सैफ के रिश्तों को लेकर बात की थी। सारा से पूछा गया कि जब सैफ अली खान कोलंबिया में सारा को छोड़ने यूनिवर्सिटी गए थे तो उस वक्त उनकी मां अमृता सिंह भी थीं। तीनों ने साथ में न्यूयॉर्क में डिनर भी किया था। इस सवाल पर सारा बताती हैं कि 'वो बहुत अच्छा वक्त था। मुझे कॉलेज छोड़ने मेरे पैरेंट्स साथ में थे। उस दौरान मैं और पापा साथ में डिनर कर रहे थे तभी हमने सोचा कि क्यों ना मां को भी बुला लिया जाए। मां को फोन करने पर वो वहां आईं।' गौरतलब है कि साल 2014 में सारा कोलंबिया यूनिवर्सिटी गई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
sara and saif
- फोटो : instagram
सारा ने आगे बताया कि 'हमने काफी अच्छा टाइम स्पेंड किया। वो मुझे कॉलेज छोड़कर चले गए। मुझे बस थोड़ा-थोड़ा याद है क्योंकि मैं देख रही होती थी। अमृता सिंह और जो लोग उन्हें जानते हैं उनके लिए ये काफी फनी होगा। मां मेरा बिस्तर ठीक कर रही थीं, वहीं पापा लैंप का बल्ब लगा रहे थे। ये बेहद खूबसूरत यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा याद रखूंगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।