फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: जब 'केबीसी' के सेट पर पहुंची थीं सारा अली खान, अमिताभ बच्चन को इस खास अंदाज में किया आदाब

Sun, 30 May 2021 10:15 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 30 May 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan appeared on Amitabh Bachchan's Kaun Banega Crorepati' as Saif Ali Khan support
सारा अली खान-अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेर रहीं अभिनेत्री तस्वीरें और वीडियो से भी जबरदस्त सुर्खियां बटोरती हैं। सारा सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। उन्होंने अपने माता पिता के तलाक लेने के बाद अपना पूरा वक्त अपनी मां अमृता के साथ बिताया। आज भी वो अपनी मां के बेहद करीब हैं। हालांकि अपने पिता सैफ अली खान से भी उन्हें बेहद लगाव हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर कौन बनेगा करोड़पति एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस सारा अली खान नजर आ रही हैं। यह वीडियो काफी साल पुराना है, जिसमें सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान के साथ केबीसी के सेट पर पहुंची थीं। इस वीडियो में सारा अली खान काफी अलग लग रही हैं और उन्होंने पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सैफ अली खान अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे हैं और सवालों का जवाब दे रहे हैं। 

Sara Ali Khan appeared on Amitabh Bachchan's Kaun Banega Crorepati' as Saif Ali Khan support
सैफ अली खान और सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा अपनी फिल्म सलाम नमस्ते का प्रमोशन करने के लिए शो में पहुंचे थे। वीडियो साल 2005 का है। नन्हीं सी सारा बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। अमिताभ बच्चन सारा को देखते हुए कहते हैं कि 'सैफ के साथ उनकी बेटी सारा आई हैं। सारा आप कैसी हैं? क्या आप मुझे आदाब करेंगी?' जिसके बाद सारा पूरी नजाकत से उन्हें आदाब करती हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Bollywoodirect (@bollywoodirect)

Sara Ali Khan appeared on Amitabh Bachchan's Kaun Banega Crorepati' as Saif Ali Khan support
सारा अली खान, सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ आगे कहते हैं, 'मैं देख सकता हूं कि आप अपनी एक दोस्त के साथ यहां मौजूद हैं। कृपया सारा अली खान के लिए जोरदार तालियां।' इस वीडियो में सारा अली खान काफी क्यूट लग रही हैं और लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सारा काफी हेल्दी भी लग रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan appeared on Amitabh Bachchan's Kaun Banega Crorepati' as Saif Ali Khan support
सारा अली खान, सैफ अली खान - फोटो : Instagram

बीते दिनों ऐसा ही एक थ्रोबैक वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है जिसमें नन्ही सी सारा अली खान एक बार अपने पिता सैफ के साथ शूटिंग देखने आईं थीं। इस दौरान सारा ने पीच रंग की फ्रॉक पहनी थी और उनकी दो प्यारी सी चोटी भी बनी हुई थी। इस वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुर्सी पर बैठीं नन्ही सी सारा को सैफ पानी के लिए पूछते हैं लेकिन वो मना कर देती हैं। इसके बाद सैफ फिर उनसे कुछ पूछते हैं लेकिन सारा ना में जवाब देती हैं।

विज्ञापन
Sara Ali Khan appeared on Amitabh Bachchan's Kaun Banega Crorepati' as Saif Ali Khan support
सारा अली खान - फोटो : Insatagram- @saraalikhan95

इसके बाद एक किताब उनका ध्यान खींचती है और सैफ पानी पीने लगते हैं। इसके बाद सैफ भी सारा की तरह किताब में दिलचस्पी दिखाने लगते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आईं थीं। वहीं बहुत जल्द वो अक्षय कुमार और धनुष के साथ 'अतरंगी रे' में भी नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed