फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर के दोबारा मां बनने के बाद मिलने पहुंचीं सारा अली खान, सौतेले भाई के लिए खरीदा गिफ्ट

Thu, 25 Feb 2021 03:12 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 25 Feb 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan brings gifts for Kareena Kapoor Khan newborn baby watch video
सारा अली खान - फोटो : instagram/viralbhayani

करीना कपूर और सैफ अली खान हाल ही में दूसरे बच्चे के पिता बने हैं। करीना कपूर के अस्पताल से घर लौटने पर उनके करीबी और दोस्त उनसे मिलने पहुंचे। बीते दिनों मलाइका अरोड़ा, सोहा अली खान, कुणाल खेमू और करिश्मा कपूर सहित अन्य लोगों ने अभिनेत्री के घर जाकर उनका हाल-चाल लिया।। अब सैफ और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने भी अपने नन्हे भाई से मुलाकात की।

Sara Ali Khan brings gifts for Kareena Kapoor Khan newborn baby watch video
सारा अली खान - फोटो : instagram/viralbhayani

सारा अली खान करीना के नए घर पहुंचीं। वह अपने जिम सेशन के बाद सीधे करीना के घर गईं। उन्होंने अपने हाथ में बच्चे के लिए गिफ्ट्स भी ले रखे थे। सामने आए वीडियो में सारा ने तीन बैग अपने हाथ में पकड़ रखे हैं जो खासकर मां और बच्चे के स्टोर से लिए गए हैं।

Sara Ali Khan brings gifts for Kareena Kapoor Khan newborn baby watch video
सारा अली खान - फोटो : instagram/viralbhayani

सारा ने आर्मी ग्रीन कलर की बोट नेक शेप की ड्रेस पहनी थी। उन्होंने फ्लोरल मास्क लगा रखा था। जिम जाने की वजह से सारा के बाल गीले थे जिसकी वजह से उन्होंने बालों को खुला रखा था। इससे पहले सारा अपने जिम क्लास भी जाती हुई देखी गईं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan brings gifts for Kareena Kapoor Khan newborn baby watch video
सारा अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : रेडियो शो

करीना कपूर रिश्ते में सारा अली खान की सौतेली मां लगती हैं लेकिन दोनों का रिलेशनशिप काफी कूल है। करीना और सारा दोनों ने ही अलग अलग इंटरव्यू में यह बात बताई है। सैफ के घर होने वाली पार्टियों और अन्य खास मौकों पर सारा जाती हैं और टाइम स्पेंड करती हैं।

विज्ञापन
Sara Ali Khan brings gifts for Kareena Kapoor Khan newborn baby watch video
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

सारा की आने वाली फिल्मों की बात करें तो निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग खत्म हो गई है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष हैं। हाल ही में सारा ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया। यह फिल्म छह अगस्त 2021 को रिलीज होगी।

लोहे की रॉड से परिवार सहित इस अभिनेत्री की कर दी गई थी हत्या, कब्र में दो दिन तक बजता रहा था मोबाइल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed