फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस फिल्म ने बदल दी कंगना रणौत की किस्मत, 10 साल पूरे होने पर अभिनेत्री ने श्रीदेवी से की खुद की तुलना

Thu, 25 Feb 2021 02:23 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 25 Feb 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut tweet on film Tanu Weds Manu turns 10 years
कंगना रणौत - फोटो : तनु वेड्स मनु

कंगना रणौत और आर माधवन स्टारर फिल्म तनु वेड्स मनु को 10 साल हो चुके हैं। रोमांटिक कॉमेडी इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था और इसकी कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। तनु वेड्स मनु के 10 साल पूरे होने पर कंगना रणौत ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

Kangana Ranaut tweet on film Tanu Weds Manu turns 10 years
तनु वेड्स मनु - फोटो : फिल्म

तनु वेड्स मनु फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। इसका सीक्वल तनु वेड्स मनु रिटर्न्स साल 2015 में आया था जिसमें कंगना डबल रोल में दिखी थीं। कंगना ने ट्विटर पर लिखा कि इस फिल्म ने उनके करियर की दिशा ही बदल दी।

Kangana Ranaut tweet on film Tanu Weds Manu turns 10 years
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

दरअसल एक फैन ने कंगना को टैग करते हुए लिखा कि 'मुझे कंगना का यह लुक बेहद पसंद है।' इसी ट्वीट पर कंगना कहती हैं कि 'मैं पागल कर देने वाले किरादरों में फंस गई थी। इस फिल्म ने मेरे करियर की दिशा ही बदल दी। मुख्यधारा में मेरी एंट्री थी, वह भी कॉमेडी के साथ। क्वीन और दत्तो के साथ मैंने अपनी कॉमिक टाइमिंग को और मजबूत किया और कॉमेडी के लिए श्रीदेवी जी के बाद एकमात्र अभिनेत्री बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut tweet on film Tanu Weds Manu turns 10 years
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

एक अन्य ट्वीट में कंगना लिखती हैं कि ‘आनंद एल राय और हमारे लेखक हिमांशु शर्मा को इस फ्रेंचाइजी के लिए शुक्रिया। जब वे मेरे पास संघर्षरत मेकर्स की तरह आए तो मैंने सोचा कि मैं उनका करियर बना सकती हूं लेकिन इसके बजाय उन्होंने मेरा करियर बना दिया। कोई यह नहीं बता सकता कि कौन सी फिल्म काम करेगी और कौन सी नहीं। सब किस्मत है।‘
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut tweet on film Tanu Weds Manu turns 10 years
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना इन दिनों कई फिल्मों में व्यस्त हैं। उनकी आने वाली फिल्म जयललिता की बायोपिक है। यह फिल्म 23 अप्रैल 2021 में रिलीज होगी। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में फिल्म धाकड़ की शूटिंग खत्म की। फिल्म एक अक्तूबर 2021 को पर्दे पर आएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed