गंगा आरती के बाद बनारस की गलियों में शॉपिंग करने निकलीं सारा, किसी ने पहचाना तक नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जहां सारा गलियों में शॉपिंग करती नजर आ रही हैं। यहां सारा एक दुकान के बाहर लगे शॉल को देख रही होती हैं। फिर कैमरे की ओर रुख करके अपने अंदाज में नमस्ते बोलती हैं।
सारा एक दुकान में जाती हैं जहां वो दुकानदार से पूछती हैं कि 'ये क्या है'? दुकानदार बताता है कि 'दही है।' एक अन्य दुकान में सारा रंगी बिरंगी चूड़ियां देखती हैं। वो बताती है कि उन्हें खुद भी चूड़ियां पसंद हैं और वो खरीदेंगी भी। संकरी सी गली में सारा जब ये वीडियो बनाती हैं तो उनके आस-पास से कई लोग गुजरते हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें कोई पहचान नहीं पाता है। वो सामान्य रूप से भीड़ के बीच से होते हुए एक दुकान से दूसरे दुकान में जाती हैं।
पिछले कुछ समय से सारा वाराणसी में ही हैं। वो चंदौली जिले के एक गांव में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फिल्ममेकर आनंद एल राय की इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता अक्षय कुमार और धनुष भी हैं। हालांकि अभी तक अक्षय कुमार यहां नहीं पहुंचे हैं।
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
कोरोना वायरस का असर सारा की इस फिल्म पर भी पड़ता नजर आ रहा है। जिस गांव में शूटिंग हो रही है ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि शूटिंग बंद कर दी जाए। वो कोरोना वायरस को लेकर परेशान हैं। शूटिंग स्थल पर आए दिन बाहर से कलाकारों के साथ क्रू मेंबर्स आ रहे हैं। इस वजह से ग्रामीण कोरोना वायरस को लेकर डरे हुए हैं।
सारा अली खान की फिल्म की शूटिंग बंद कराने की मांग कर रहे ग्रामीण, बताई ये बड़ी वजह