फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: पैपराजी से परेशान दिखीं सारा अली खान, नेटिजेंस बोले- करीना कपूर की कॉपी...

Thu, 30 Jan 2025 01:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 30 Jan 2025 01:28 PM IST
सार

Sara Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान हाल ही में मुंबई की सड़कों पर नजर आईं। इस दौरान वह कैमरे से बचती नजर आईं, जब पैपराजी ने उन्हें पोज देने के लिए कहा तो उन्होंने झट से मना कर दिया। सारा के इस बर्ताव पर अब नेटिजेंस उन्हें करीना कपूर के साथ कम्पेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sara Ali Khan Is Annoyed paparazzi Chase Her For Pics Netizens Say Kareena Kapoor Ki Copy hai saif ki beti?
पैपराजी के सामने असहज दिखीं सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान अक्सर पैपराजी के सामने खुशी से पोज देती नजर आई हैं, लेकिन ना जाने अब ऐसा क्या हो गया है कि वह पैपराजी को अवॉइड करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो में सारा अली खान पैपराजी द्वारा उनका पीछा किए जाने पर काफी अनकंफर्टेबल दिखीं।
Sara Ali Khan Is Annoyed paparazzi Chase Her For Pics Netizens Say Kareena Kapoor Ki Copy hai saif ki beti?
क्यों चौंकी सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
क्यों चौंकी सारा अली खान
कैमरे के सामने हमेशा मुस्कुराती नजर आने वाली अभिनेत्री सारा अली खान को जिम सेशन के बाद शहर में देखा गया। इस दौरान जब पैपराजी ने उन्हें तस्वीर के घेरा तो वह परेशान दिखीं। हमेशा की तरह विनम्र और शालीन दिखने वाली सारा पैपराजी के पीछा करने के दौरान थोड़ी चौंकी हुई दिखीं। इस दौरान जब एक व्यक्ति ने स्काई फोर्स अभिनेत्री से चिप्स का पैकेट लेने की पेशकश की तो उन्होंने हाथ जोड़कर मना कर दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया और अपने ड्राइवर को दे दिया।
 
Sara Ali Khan Is Annoyed paparazzi Chase Her For Pics Netizens Say Kareena Kapoor Ki Copy hai saif ki beti?
नेटिजेंस ने सारा को किया करीना से कम्पेयर - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
नेटिजेंस ने किया करीना से कम्पेयर
सारा का यह वीडियो थोड़ी देर में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडोय को लेकर नेटिजेंस सारा और उनकी सौतेली मां करीना कपूर खान के बीच तुलना करते नजर आए। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "करीना की कॉपी कर रही है यह तो।" एक और यूजर ने लिखा, "सेलिब्रिटी होना आसान नहीं है, लोगों को उन्हें कुछ स्पेस देना चाहिए।" एक और यूजर ने लिखा, "डरी हुई लग रही है सारा।"

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




यह भी पढ़ें:
Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा ने बच्ची को लिया गोद? शेयर कीं तस्वीरें, बोलीं- 'मेरा सपना पूरा हो गया'
विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan Is Annoyed paparazzi Chase Her For Pics Netizens Say Kareena Kapoor Ki Copy hai saif ki beti?
सारा अली खान का वर्कफ्रंट - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा अली खान का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो सारा अली खान फिलहाल अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के साथ स्काई फोर्स में नजर आ रही हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी भी टिकी हुई है और ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म एबी देवय्या की अदम्य भावना और इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण संघर्षों में से एक में महत्वपूर्ण भूमिका पर आधारित है। अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और अमर कौशिक द्वारा निर्मित स्काई फोर्स 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें:
Veer Pahariya: जब वीर ने 'कॉफी विद करण' में किए कई खुलासे, भाई शिखर-सारा-जान्हवी की खोली पोल
विज्ञापन
Sara Ali Khan Is Annoyed paparazzi Chase Her For Pics Netizens Say Kareena Kapoor Ki Copy hai saif ki beti?
पिता सैफ पर हुआ था हमला - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
पिता सैफ अली खान
सारा अली खान के पिता और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को हाल ही में उनके बांद्रा स्थित घर में घुसपैठिए ने चाकू मार दिया था। उनकी छह सर्जरी हुईं और फिलहाल वह अस्पताल छुट्टी मिलने के बाद घर पर आराम कर रहे हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed