सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शिमला में मुंह छिपाकर घूम रहे थे सारा-कार्तिक, फैंस की नजर पड़ते ही तुरंत किया ये काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 22 Jun 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan Kartik Aaryan spotted in Shimla with covered face fans clicked selfie
Kartik Aaryan and Sara Ali Khan - फोटो : twitter

अफेयर की खबरों के बीच सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यह दोनों एक साथ इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल 2' (Love Aajkal 2) में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरों को और हवा मिली। अक्सर यह दोनों एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ मुंह छिपाकर घूमते हुए देखा गया। कार्तिक और सारा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। 

Trending Videos
Sara Ali Khan Kartik Aaryan spotted in Shimla with covered face fans clicked selfie
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : twitter

इस तस्वीर में सारा साधारण सा पीले रंग का सूट पहने हुए हैं और लाल दुपट्टे से अपने चेहरे को ढका हुआ है। वहीं कार्तिक ट्राउजर और टी-शर्ट पहने हुए हैं और सारा की तरह ही अपने चेहरे को ढका हुआ है। कहा जा रहा है कि सारा और कार्तिक की यह तस्वीर शिमला की है। दोनों को शिमला के मॉल रोड पर एक साथ स्पॉट किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan Kartik Aaryan spotted in Shimla with covered face fans clicked selfie
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : twitter

चेहरे को कवर करने के बाद भी दोनों फैंस की नजर से बच नहीं पाए। उसके बाद जो हुआ उसकी गवाह वायरल हो रही ये तस्वीरें हैं। फैंस ने सारा और कार्तिक के साथ सेल्फी ली। यहां तक कि सारा ने कई फैंस के गले भी मिलीं। यह पहला मौका नहीं है जब सारा और कार्तिक को इस तरह से चेहरा छिपाकर घूमते हुए देखा गया हो। हाल ही में दोनों ईद के मौके पर भी इस तरह से स्पॉट हुए थे। यहां तक कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर सेल्फी भी शेयर की थी।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Eid Mubarak 💫

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

Sara Ali Khan Kartik Aaryan spotted in Shimla with covered face fans clicked selfie
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

शिमला में स्पॉट किए जाने से पहले सारा और कार्तिक को मुंबई एयरपोर्ट पर किया गया था। तस्वीरों में दोनों एक साथ खुश नजर आ रहे थे। कार्तिक और सारा पहली बार इस फिल्म में स्क्रीन शेयर करेंगे। कार्तिक इस फिल्म के बाद 'मैं मेरी पत्नी और वो' फिल्म करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर होंगी। वहीं सारा की झोली में 'कुली नंबर 1' फिल्म है।

विज्ञापन
Sara Ali Khan Kartik Aaryan spotted in Shimla with covered face fans clicked selfie
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : twitter

'कुली नंबर 1' (Coolie No. 1) गोविंदा की फिल्म का रीमेक है, जिसमें गोविंदा का किरदार वरुण धवन निभाएंगे, वहीं सारा करिश्मा कपूर का किरदार निभाती नजर आएंगी। 'लव आजकल 2' फिल्म की बात करें तो यह साल 2009 में आई फिल्म 'लव आजकल' का सीक्वल है। इस फिल्म में सैफ, दीपिका पादुकोण और डायना थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed