{"_id":"5e709ab28ebc3ea4d347f288","slug":"sara-ali-khan-kashi-vishwanath-temple-controversy-kashi-vikas-samiti","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन को लेकर विवादों में सारा, मंदिर में 'गैर-हिंदुओं' का प्रवेश प्रतिबंधित","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काशी विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन को लेकर विवादों में सारा, मंदिर में 'गैर-हिंदुओं' का प्रवेश प्रतिबंधित
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 17 Mar 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Khan
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों काशी विश्वनाथ मंदिर जाने की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बीच सारा द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के स्पर्श दर्शन व पूजा पाठ करने विवाद उठ खड़ा हुआ है। काशी के विद्वानों ने इसे मंदिर की परंपरा के विपरीत बताया है। काशी विकास समिति ने अब इस आधार पर आपत्ति जताई है कि सारा अली खान गैर-हिंदू हैं।
2 of 5
सारा अली खान ने मां अमृता सिंह के साथ की पूजा।
- फोटो : अमर उजाला।
इस मामले में समिति के महासचिव चंद्र शेखर कपूर (Chandra Shekhar Kapoor) ने कहा है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अनार्यों और गैर सनातनधर्मियों का प्रवेश पूरी तरह से निषिद्ध है। बावजूद इसके सारा अली खान ने रविवार को बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन किए। बता दें सारा ने रविवार को बिना किसी पूर्व सूचना के काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार दर्शन पूजन किया था।
3 of 5
दरअसल गैर सनातनी लोगों के लिए बाबा के मंदिर में केवल शिखर दर्शन की व्यवस्था है। समिति के महासचिव का कहना है कि मंदिर प्रशासन को इस मामले की जांच करानी चाहिए कि किसने सारा और उनकी मां अमृता सिंह को दर्शन-पूजन कराया। मंदिर प्रशासन को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। मंदिर में लगे साइन बोर्ड पर यह साफ लिखा हुआ है कि मंदिर में 'गैर-हिंदुओं' का प्रवेश प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बता दें 'अतरंगी रे' की शूटिंग के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों वाराणसी में हैं। जहां सारा ने मां अमृता सिंह के साथ दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में हिस्सा लिया। गंगा आरती के बाद सारा शॉपिंग करने निकल पड़ीं। जहां की रिपोर्टिंग का वीडियो खुद सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। काशी विकास समिति ने अब उनके मंदिर दौरे की जांच करने और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
5 of 5
Sara Ali Khan
- फोटो : Social Media
सारा अली खान जल्द ही 'अतरंगी रे' में भी नजर आने वाली हैं। फिल्ममेकर आनंद एल राय की इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता अक्षय कुमार और धनुष भी हैं। सारा अब जल्द ही फिल्म 'कुली नंबर 1' (Coolie No.1) में वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। सारा अली खान हाल ही में अपने पिता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म'लव आजकल' के रीमेक में मुख्य भूमिका निभाती नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।