फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकडेज में सारा अली खान की 'केदारनाथ' की हालत खराब, 12वें दिन कमाए महज इतने करोड़

Wed, 19 Dec 2018 11:42 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 19 Dec 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
sara ali khan kedarnath 12th day box office collection
kedarnath - फोटो : instagram

बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 ने तहलका मचाकर रखा है, वहीं हॉलीवुड फिल्म एक्वामैन भी अच्छा बिजनेस कर रही है। इन सबके बीच दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी सारा अली खान की केदारनाथ ने मजबूती के साथ पकड़ बनाकर रखी, हालांकि 12वें दिन तक आते-आते इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। 

sara ali khan kedarnath 12th day box office collection
kedarnath - फोटो : instagram

सारा अली खान की केदारनाथ की तुलना जाह्नवी कपूर के धड़क से की जा रही थी। आंकड़ों पर गौर करें तो सारा ने बहुत पहले ही जाह्नवी को पीछे छोड़ दिया। जाह्नवी की फिल्म धड़क का टोटल कलेक्शन 51.56 करोड़ ही रहा जबकि केदारनाथ इस आंकड़े को पार करने के बाद अभी भी टिकट खिड़की पर टिकी हुई है।

sara ali khan kedarnath 12th day box office collection
kedarnath - फोटो : twitter

वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, 'केदारनाथ पहले हफ्ते कुल 42 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं रिलीज के दूसरे शुक्रवार को 2.50 करोड़, शनिवार को 3.75 करोड़, रविवार को 5.25 करोड़ और सोमवार को 2 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह फिल्म ने कुल 55.66 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।' अनुमान है कि मंगलवार को फिल्म ने 1 करोड़ की कमाई की है। वीकडेज होने की वजह से इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan kedarnath 12th day box office collection
kedarnath - फोटो : instagram

इस हफ्ते शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म जीरो रिलीज हो रही है। बड़े बजट की इस फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया जा रहा है इसलिए जीरो रिलीज के बाद केदारनाथ की कमाई पर जरूर फर्क पड़ेगा। ऐसे में केदारनाथ के पास दो ही दिन बचे हैं।

विज्ञापन
sara ali khan kedarnath 12th day box office collection
kedarnath - फोटो : instagram

फिल्म शुरू से ही विवादों में रही। तीर्थ पुरोहितों से लेकर राजनीतिक दलों ने इसका विरोध किया। फिल्म के विरोध में उतरे लोगों ने फिल्म के इंटीमेट दृश्यों को धार्मिक आस्था से छेड़छाड़ बताते हुए आपत्तिजनक करार दिया। इससे पहले प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर के बीच हुए विवाद के बाद फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed