पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही सैफ की शहजादी ने दिखाए तेवर, 7 फिल्में रिजेक्ट कर ऐसा ऐलान

Wed, 07 Feb 2018 10:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
sara ali khan rejects 7 scripts, to work with big bollywood stars only
सैफ अली खान की शहजादी सारा अली खान फिल्म केदारनाथ से फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करेंगी। अभिषेक कपूर की इस फिल्म में सारा सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आएंगी। इंडस्ट्री के डायरेक्टर सारा को साइन करने के लिए बेताब हैं लेकिन सारा किसी फिल्म को साइन करने के मूड में नजर नहीं आ रही हैं। 

 
sara ali khan rejects 7 scripts, to work with big bollywood stars only
सारा अली खान को करण जोहर और आशुतोष गोवारिकर जैसे फिल्म मेकर्स से मिलते हुए भी देखा गया है। खबरों की मानें तो अनुष्का शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी ने भी सारा को एक फिल्म के लिए अप्रोच किया था।  रिपोर्ट्स के अनुसार सारा ने अब तक करीब 7 स्क्रिप्ट रिजेक्ट की हैं। 
 
sara ali khan rejects 7 scripts, to work with big bollywood stars only
बता दें कि ये सभी स्क्रिप्ट्स उनकी मां अमृता सिंह को पसंद थीं। माना जा रहा है कि सारा सिर्फ बड़े स्टार्स के साथ ही फिल्मों पर विचार करेंगी। सारा सिर्फ शाहिद कपूर, ऋतिक रोशन जैसे एक्टर्स के साथ ही काम करना चाहती हैं जिनकी फिल्में बॉक्सऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan rejects 7 scripts, to work with big bollywood stars only
सारा ने अपने प्रड्यूसरों से पहले ही कह दिया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट अच्छी होने के साथ-साथ वे सिर्फ 'हिट एक्टर्स' के साथ ही काम करेंगी। कहा जा रहा है कि सारा, आलिया भट्ट की राह पर चलकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। केदारनाथ इस साल के अंत तक रिलीज होगी और कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार इससे पहले वो कोई दूसरी फिल्म साइन नहीं कर सकतीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed