सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम अमृता सिंह (Amrita Singh) के दिल के बेहद करीब हैं। कई बार इंटरव्यू के दौरान सारा अपनी और अमृता सिंह की बॉन्डिंग का जिक्र भी कर चुकी हैं। यहां तक कि वह सोशल मीडिया पर भाई इब्राहिम और मां अमृता के साथ तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। इस बीच सारा ने अमृता सिंह से जुड़े एक राज का खुलासा किया है। खास बात है कि सारा ने यह खुलासा कहीं और नहीं बल्कि इंस्टग्राम पर पोस्ट के जरिए किया।
सारा और इब्राहिम को नहीं, इसे सबसे ज्यादा प्यार करती हैं मां अमृता, बेटी ने खुद किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में एक कुत्ता नजर आ रहा है। कुत्ते के चारों ओर कुशन रखे हुए हैं। इन कुशन के ऊपर सारा, इब्राहिम और अमृता लिखा हुआ है। तस्वीर को साझा करते हुए सारा ने लिखा- 'मिलिए मम्मी के फेवरेट बच्चे से।' सारा का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए सारा ने कुछ हैशटैग भी किए हैं। इन हैशटैग में फफी सिंह और डॉग ब्रदर लिखा है।
Live❤️Laugh 🤣 Bark 🐶 Meet Mommy’s Favourite Child 🐕 > 👫 #woof #fuffysingh #dogbrother
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि सारा के पालतू कुत्ते का नाम फफी सिंह है। सारा का यह पोस्ट इशारा कर रहा है कि वह और इब्राहिम नहीं बल्कि यह कुत्ता (फफी सिंह) अमृता का फेवरेट बच्चा है। खास बात है कि सारा के इस पोस्ट के बाद यूजर्स भी मजाकिया कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स तो पूछ रहे हैं कि कार्तिक का कुशन कहां हैं? एक यूजर ने लिखा- 'कार्तिक का नाम लिखा हुआ कुशन कहां है?'
यह भी पढ़ें:- सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की अस्पताल के बाहर वायरल हुई तस्वीरें, जानें क्या है वजह

आपको बता दें, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के अफेयर की खबरें 'लव आजकल 2' फिल्म की शूटिंग के दौरान ही आने लगी थीं। यहां तक कि शूटिंग खत्म होने के बाद दोनों को कई बार एक साथ देखा गया। इन बातों को और हवा तब मिली जब सारा कार्तिक से मिलने लखनऊ गई थीं। कार्तिक लखनऊ में 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग उस वक्त कर रहे थे। खबरों की मानें तो कार्तिक सारा के परिवार से नजदीकियां बढा़ रहे हैं।
इंडिया टुडे वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक सारा के साथ-साथ अपना बॉन्ड उनके परिवार के साथ भी मजबूत करना चाहते हैं। खबर तो यह भी है कि जब कार्तिक और सारा हिमाचल प्रदेश में 'लव आजकल 2' की शूटिंग कर रहे थे, तब अमृता सिंह ने कई बार कार्तिक से फोन पर बात की थी। रिपोर्ट के मुताबिक जब भी सारा अपनी मां से फोन पर बात करती थी कार्तिक भी उन दोनों की बातचीत के दौरान अमृता से बात करते थे।

कमेंट
कमेंट X